होम / Rajasthan Education Minister Madan Dilawar का बड़ा बयान – अब राजस्थान के स्कूलों में नहीं पढ़ाया जाएगा ‘अकबर महान’

Rajasthan Education Minister Madan Dilawar का बड़ा बयान – अब राजस्थान के स्कूलों में नहीं पढ़ाया जाएगा ‘अकबर महान’

• LAST UPDATED : September 2, 2024
  • लुटेरे अकबर ने कई वर्षों तक देश को लूटा
  • अकबर को महान पढ़ाने वाले नहीं जा पाएंगे आगे
  • महाराणा प्रताप से बड़ा महान कोई नहीं

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rajasthan Education Minister Madan Dilawar : ऐसे इंसान को कैसे महान कहा जा सकता है कि जो मीना बाजार लगाता था और महिलाओं को उठा ले जाता था, वह महान कैसे हो सकता है। जिन्होंने अकबर को महान पढ़ाया उससे बड़ा कोई इस मेवाड़ और राजस्थान का दुश्मन नहीं हो सकता। मैं शपथ लेकर कहता हूं कि आगे से राजस्थान में किसी भी किताब में अकबर को इस रूप में नहीं पढ़ाया जाएगा। उक्त बातें शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कही। उन्होंने कहा कि अकबर को महान पढ़ाने वाले आगे नहीं जा पाएंगे।

Rajasthan Education Minister Madan Dilawar : जिन्होंने अकबर को महान पढ़ाया उससे बड़ा कोई दुश्मन नहीं

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने ये बयान उदयपुर में आयोजित 28वें राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह में संबोधित करते हुए दिया। दिलावर इससे पहले भी अकबर को लेकर बयान देते रहे हैं। आज उन्होंने उसी बात को फिर दोहराया है। दिलावर ने कहा ऐसे इंसान को कैसे महान कहा जा सकता है कि जो मीना बाजार लगाता था और महिलाओं को उठा ले जाता था।

वह महान कैसे हो सकता है। दिलावर ने कहा जिन्होंने अकबर को महान पढ़ाया उससे बड़ा कोई इस मेवाड़ और राजस्थान का दुश्मन नहीं हो सकता। समारोह में दिलावर ने कहा कि मैं शपथ लेकर कहता हूं कि आगे से राजस्थान में किसी भी किताब में अकबर को इस रूप में नहीं पढ़ाया जाएगा। दिलावर के संबोधन के दौरान समारोह में मौजूद लोगों ने जमकर तालियां बजाई।

अकबर को लेकर पहले भी कई बार तीखे बयान देकर चर्चा में रह चुके

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर अकबर को लेकर पहले भी कई बार तीखे बयान देकर चर्चा में रह चुके हैं। दिलावर पर कांग्रेस शिक्षा का भगवाकरण करने का आरोप लगाती रही है। दिलावर ने इससे पहले स्कूलों में सूर्य नमस्कार की बात कहकर राजनीति को गरमा दिया था। बाद में हिजाब को लेकर भी दिलावर ने कहा कि स्कूल में सभी का गणवेश एक जैसा होगा।  उस पर भी प्रदेश में सियासत में उबाल आ गया था।  वे स्कूली पाठ्यक्रम में अकबर को महान बताने को लेकर कांग्रेस राज में भी कई मंचों से विरोध करते रहे हैं।

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने शंभू बॉर्डर पर बनाई कमेटी, किसानों की शिकायतें सुनने के निर्देश

Elvish Yadav: एल्विश यादव पर मंडराया खतरा, अब ईडी लेगी बड़ा एक्शन

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox