Rajasthan Education Minister Madan Dilawar का बड़ा बयान - अब राजस्थान के स्कूलों में नहीं पढ़ाया जाएगा 'अकबर महान'
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rajasthan Education Minister Madan Dilawar : ऐसे इंसान को कैसे महान कहा जा सकता है कि जो मीना बाजार लगाता था और महिलाओं को उठा ले जाता था, वह महान कैसे हो सकता है। जिन्होंने अकबर को महान पढ़ाया उससे बड़ा कोई इस मेवाड़ और राजस्थान का दुश्मन नहीं हो सकता। मैं शपथ लेकर कहता हूं कि आगे से राजस्थान में किसी भी किताब में अकबर को इस रूप में नहीं पढ़ाया जाएगा। उक्त बातें शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कही। उन्होंने कहा कि अकबर को महान पढ़ाने वाले आगे नहीं जा पाएंगे।
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने ये बयान उदयपुर में आयोजित 28वें राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह में संबोधित करते हुए दिया। दिलावर इससे पहले भी अकबर को लेकर बयान देते रहे हैं। आज उन्होंने उसी बात को फिर दोहराया है। दिलावर ने कहा ऐसे इंसान को कैसे महान कहा जा सकता है कि जो मीना बाजार लगाता था और महिलाओं को उठा ले जाता था।
वह महान कैसे हो सकता है। दिलावर ने कहा जिन्होंने अकबर को महान पढ़ाया उससे बड़ा कोई इस मेवाड़ और राजस्थान का दुश्मन नहीं हो सकता। समारोह में दिलावर ने कहा कि मैं शपथ लेकर कहता हूं कि आगे से राजस्थान में किसी भी किताब में अकबर को इस रूप में नहीं पढ़ाया जाएगा। दिलावर के संबोधन के दौरान समारोह में मौजूद लोगों ने जमकर तालियां बजाई।
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर अकबर को लेकर पहले भी कई बार तीखे बयान देकर चर्चा में रह चुके हैं। दिलावर पर कांग्रेस शिक्षा का भगवाकरण करने का आरोप लगाती रही है। दिलावर ने इससे पहले स्कूलों में सूर्य नमस्कार की बात कहकर राजनीति को गरमा दिया था। बाद में हिजाब को लेकर भी दिलावर ने कहा कि स्कूल में सभी का गणवेश एक जैसा होगा। उस पर भी प्रदेश में सियासत में उबाल आ गया था। वे स्कूली पाठ्यक्रम में अकबर को महान बताने को लेकर कांग्रेस राज में भी कई मंचों से विरोध करते रहे हैं।
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने शंभू बॉर्डर पर बनाई कमेटी, किसानों की शिकायतें सुनने के निर्देश
Elvish Yadav: एल्विश यादव पर मंडराया खतरा, अब ईडी लेगी बड़ा एक्शन
बजट में विकसित भारत की रूपरेखा : बिप्लब देब पीएम मोदी का स्वच्छ भारत का…
संत महात्माओं ने दिए प्रेरणादायक प्रवचन India News Haryana (इंडिया न्यूज), '12 Jyotirlinga Spiritual Fair' :…
चोरी की एक बाइक सहित दो नाबालिग आरोपी गिरफ्तार, बाइक चलाने का शौक पूरा करने…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Charkhi Dadri News : चरखी दादरी की शंकर कॉलोनी निवासी एक…
मॉडर्न पेंटाथलॉन खेल के इवेंट ट्रायथल में निभा कुमारी इन्सां ने स्वर्ण व टेट्रैथलॉन इवेंट…
करनाल-इशिका ठाकुर, India News Haryana (इंडिया न्यूज), Renu Bala Gupta : नगर निगम चुनाव को लेकर…