देश

BJP in Jalandhar LS by-election : कांग्रेस के बाद भाजपा की स्टार प्रचारकों की सूची जारी

India News (इंडिया न्यूज), BJP in Jalandhar LS by-election, जालंधर : जालंधर में 10 मई को होने वाले लोकसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस के बाद अब भाजपा ने भी अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस की भांति भाजपा भी इस सीट को जीतने की हर संभव कोशिश करेगी। भाजपा इस लोकसभा उपचुनाव को 2024 की तैयारी के रूप में भी देख रही है।

एक बार फिर से लोगों के बीच 2024 लोकसभा चुनाव को सामने रखकर वोटिंग करने का सुझाव दे रही है। इसी के साथ ही पार्टी ने हरियाणा के प्रमुख भाजपा नेताओं की ड्यूटी चुनाव प्रचार में लगाई है। नेता लगाएंगे। केंद्रीय नेतृत्व ने हरियाणा के 15 नेताओं की जालंधर उपचुनाव में प्रचार के लिए कहा है। ये नेता जालंधर उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी का प्रचार करेंगे।

हरियाणा के ये नेता करेंगे चुनाव प्रचार

जालंधर भेजे जाने वाले नेताओं में हरियाणा बीजेपी के 15 नेताओं के नाम शामिल हैं। इनमें भाजपा के दिग्गज नेता व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष मनीष कुमार ग्रोवर, लोकसभा सांसद सुनीता दुग्गल, राज्यसभा सांसद कृष्ण पवार, डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, विधायक डॉक्टर मिड्डा, विधायक विनोद भयाना के नाम हैं।

इसलिए भी जरूरी है भाजपा के लिए ये उपचुनाव

पंजाब में होने जा रहे जालंधर उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी की जीत 2024 के लिए भी महत्वपूर्ण है। यदि इस सीट पर पार्टी प्रत्याशी को जीत मिलती है तो पंजाब के साथ ही हरियाणा के लिए यह संजीवनी साबित होगी। इसलिए केंद्रीय नेतृत्व इस सीट की जीत के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। वर्तमान में पंजाब के जो हालात बने हुए हैं उसको देखते हुए पार्टी को जीत की संभावनाएं ज्यादा दिख रही हैं।

कांग्रेस ने बीते कल 40 नाम किए थे जारी

जालंधर उप चुनाव की बात करें तो बीते कल कांग्रेस ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की ड्यूटी चुनाव प्रचार के लिए लगाई थी। इनमें नवजोत सिंह सिद्धू से लेकर चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वडिंग आदि के साथ-साथ हरियाणा और हिमाचल के कांग्रेस नेता भी शामिल थे।

यह भी पढ़ें :  Indians stranded in Sudan : सूडान में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए परिजनों की सरकार से अपील

Connect With Us : Twitter, Facebook

 

Harpreet Singh

Share
Published by
Harpreet Singh

Recent Posts

Haryana Elections: राहुल गांधी ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा और शैलजा का हाथ थाम दिया एकजुटता का संदेश, देखें

India News Haryana, Haryana Elections: हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने…

1 min ago

Do Patti Release Date : काजोल, कृति सेनन की सस्पेंस थ्रिलर ‘दो पत्ती’ इस तिथि को होगी रिलीज़-

दर्शकों को दिखाई गई सस्पेंस थ्रिलर की एक झलक India News Haryana (इंडिया न्यूज), Do…

23 mins ago

Maharashtra Govt On Indigenous Cow : महाराष्ट्र सरकार ने देशी गाय को ‘राज्य माता’ घोषित किया

गोशालाओं' में गायों के पालन-पोषण के लिए प्रतिदिन 50 रुपये की सब्सिडी योजना भी लागू…

39 mins ago

Haryana Elections: बेरोजगारी को लेकर राहुल गांधी के तीखे बोल, बीजेपी पर जमकर साधा निशाना

India News Haryana, Haryana Elections: हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने…

48 mins ago

Rahul-Priyanka Haryana Visit : हरियाणा में दलित विरोधी नैरेटिव तोड़ने पर कांग्रेस का यात्रा के जरिए बड़ा मास्टरस्ट्रोक  

कनिका कटियार (नई दिल्ली), India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rahul-Priyanka Haryana Visit : हरियाणा विधानसभा…

50 mins ago

Bengaluru News : पुलिस ने भारत में अवैध रूप से रह रहे 4 विदेशी नागरिकों को फर्जी पासपोर्ट सहित दबोचा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Bengaluru News : भारत में अवैध रूप से रह रहे…

1 hour ago