देश

BJP Rejigs Team : जेपी नड्डा ने किया नई टीम का ऐलान

  • पदाधिकारियों की नई टीम की सूची में कुल 38 नाम

India News (इंडिया न्यूज़), INSO Foundation Day, चंडीगढ़ : लोकसभा चुनाव-2024 और इसी साल 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने आखिर कमर कस ली है। शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी नई टीम की घोषणा की। केंद्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की सूची में कुल 38 नाम हैं, जिनमें नए व पुराने चेहरों का समन्वय बिठाया गया है।

शिवप्रकाश को राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी

नई टीम की लिस्ट के अनुसार बीएल संतोष राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बने रहेंगे। शिवप्रकाश को राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं राजेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष और नरेश बंसल को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों डॉक्टर रमन सिंह, वसुंधरा राजे व रघुबर दास को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। मध्यप्रदेश से सौदान सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और कैलाश विजयवर्गीय को राष्ट्रीय महामंत्री का पद दिया गया है। कांग्रेस से आए एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है।

हरियाणा में पिछले चुनावों में जीत का श्रेय कैलाश विजयवर्गीय को मिला

हरियाणा में पिछले विधानसभा चुनावों में बीजेपी की जीत का सेहरा कैलाश विजयवर्गीय के सिर बंधा था। तब से उन्हें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की टीम का हिस्सा माना जा रहा है। उसके बाद पश्चिम बंगाल जैसे महत्वपूर्ण राज्य की जिम्मेदारी भी उन्हें दी गई थी। भले ही बीजेपी बंगाल में सरकार नहीं बना सकी, लेकिन प्रमुख विपक्षी पार्टी बनकर उसने चौंकाया जरूर। इसके बाद कयास लग रहे थे कि कैलाश विजयवर्गीय का प्रभाव कम होगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। उन्हें पार्टी ने न केवल राष्ट्रीय महासचिव बनाए रखा, बल्कि मध्य प्रदेश चुनावों में अहम जिम्मेदारी दी गई है।

संघ के करीबी वरिष्ठ नेता सौदान सिंह

मध्यप्रदेश के विदिशा से वरिष्ठ बीजेपी नेता सौदान सिंह संघ के करीबी हैं। एक दशक पहले राजनाथ सिंह के अध्यक्षीय कार्यकाल में उन्होंने राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री पद से इस्तीफा देकर चौंका दिया था। संघ से लेकर बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें मनाया और जिम्मेदारी कायम रखी थी। 20 साल तक उनके पास छत्तीसगढ़ का प्रभार रहा। पिछले साल उन्हें हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रभारी बनाया गया था। भले वहां पार्टी चुनाव हार गई और सरकार चली गई, पर सौदान का प्रभाव कायम है। इसी वजह से उन्हें अब भी उपाध्यक्ष कायम रखा गया है।

यह भी पढ़ें : National Education Policy : देश के 14 हजार सरकारी स्कूल बनेंगे स्मार्ट : नरेंद्र मोदी

यह भी पढ़ें : Covid 19 Update : भारत में कोविड-19 के 50 नए मामले सामने आए

यह भी पढ़ें : Buldhana Bus Accident : बुलढाणा में भीषणा हादसा, दो बसों की आमने-सामने टक्कर में 7 की मौत

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Assembly Election : हरियाणा की चर्चित सीटें, जिन पर टिकी हैं सबकी निगाहें 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election : हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान की…

8 hours ago

Rohtak Crime News : जागरण में गया था परिवार, पीछे से चोरों ने किया लाखों की नगदी और जेवरों पर हाथ साफ

चोर करीब 10.50 लाख रुपए की नगदी और करीब दो लाख रुपये के गहने और…

8 hours ago

Road Accident : तेज रफ्तार कार की टक्कर से तीन वर्षीय बच्ची की मौत

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Road Accident : पानीपत में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से…

9 hours ago

Panipat Crime : जान से मारने की नीयत से पति ने पत्नी की गर्दन पर तवे से छह बार किए वार, गंभीर चोटें आई

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat Crime : पानीपत के गांव नरायणा में देर रात को पति…

9 hours ago

Faridabad में अज्ञात बाइक सवारों ने भाजपा कार्यकर्ता को मारी गोली

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Faridabad : फरीदाबाद में शनिवार को मतदान के दौरान चुनावी ड्यूटी पर…

10 hours ago

Jind News : जींद के नागक्षेत्र सरोवर में डूबने से युवती की मौत 

परिजनों ने पार्लर संचालक पर कार्रवाई करने की मांग की India News Haryana (इंडिया न्यूज), Jind…

10 hours ago