देश

BJP Candidate List : भाजपा ने 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

  • मोदी वाराणसी से और शाह गांधीनगर से प्रत्याशी

India News (इंडिया न्यूज), BJP Candidate List, नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार को 16 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक बार फिर वाराणसी से, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गांधीनगर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से चुनाव लड़ेंगे। वहीं शिवराज सिंह चौहान विदिशा, ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना से चुनाव लड़ेंगे। सुषमा स्वराज की बेटी को नई दिल्ली से टिकट दिया गया है।

भाजपा महासचिव विनोद तावड़े, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा और मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। इस सूची में 34 केंद्रीय मंत्रियों के अलावा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के भी नाम शामिल हैं। बिरला एक बार फिर कोटा से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया धन्यवाद

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली लिस्ट जारी होने पर भाजपा नेतृत्व को धन्यवाद दिया और उम्मीदवारों को शुभकामनाएं दीं। उम्मीदवारी का ऐलान होने के बाद शिवराज की पत्नी साधना ने बुके देकर उनका भव्य स्वागत किया और आरती उतारी। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मैं गुना की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश पूरा करूंगा। वहीं, बांसुरी ने कहा कि अबकी बार 400 पार, अबकी बार फिर भाजपा की सरकार।

यह भी पढ़ें : Farmers Protest New Update : हरियाणा-पंजाब को छोड़कर बाकी राज्यों के किसान 6 मार्च को करेंगे दिल्ली कूच

यह भी पढ़े : AAP Leader Shot Dead : तरनतारन में आप नेता की गोली मारकर हत्या

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rohtak : जिला रोहतक के गांव सांघी के पास से…

1 hour ago

Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील

रायपुररानी में जन आशीर्वाद रैली में कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

2 hours ago

Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Elections : आगामी 5 अक्टूबर को होने वाले…

2 hours ago

CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया

शाहाबाद में जन आशीर्वाद रैली मे कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

3 hours ago

Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर

कांग्रेस के घर में हुए विवाद हो चुके हैं जग जाहिर,पूरी पार्टी को भोगना पड़ेगा…

3 hours ago

Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद

 जुर्माना नहीं भरने पर काटनी होगी तीन माह की कैद India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

3 hours ago