देश

Priyanka Gandhi on HP Politics : हिमाचल के लोगों के अधिकार को कुचलना चाहती है भाजपा : प्रियंका गांधी

India News (इंडिया न्यूज़), Priyanka Gandhi on HP Politics, नई दिल्ली : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बुधवार को आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी लोगों के अधिकार को कुचलना चाहती है और बहुमत को चुनौती दे रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा हिमाचल प्रदेश को ‘राजनीतिक आपदा” में धकेलना चाहती है।

लोकतंत्र में आम जनता को अपनी पसंद की सरकार चुनने का अधिकार

हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट पर हुए मतदान में कांग्रेस के 6 विधायकों द्वारा ‘क्रॉस वोटिंग’ किए जाने के बाद भाजपा ने सीट पर जीत हासिल की थी और उसके बाद से राज्य में राजनीतिक संकट पैदा हो गया है। प्रियंका गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘लोकतंत्र में आम जनता को अपनी पसंद की सरकार चुनने का अधिकार है। हिमाचल की जनता ने अपने इसी अधिकार का इस्तेमाल किया और स्पष्ट बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनाई, लेकिन भाजपा धनबल, एजेंसियों की ताकत और केंद्र की सत्ता का दुरुपयोग करके हिमाचल वासियों के इस अधिकार को कुचलना चाहती है।

राज्य विधानसभा की 68 सीटों में से कांग्रेस के पास 40 सीटें

प्रियंका गांधी ने कहा, ’25 विधायकों वाली पार्टी यदि 43 विधायकों के बहुमत को चुनौती दे रही है, तो इसका मतलब साफ है कि वो प्रतिनिधियों के खरीद-फरोख्त पर निर्भर है।’ राज्य विधानसभा की 68 सीटों में से कांग्रेस के पास 40 और भाजपा के पास 25 सीटें हैं। बाकी तीन सीट पर निर्दलीयों का कब्जा है।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘इनका यह रवैया अनैतिक और असंवैधानिक है। हिमाचल और देश की जनता सब देख रही है। जो भाजपा प्राकृतिक आपदा के समय प्रदेशवासियों के साथ खड़ी नहीं हुई, अब प्रदेश को राजनीतिक आपदा में धकेलना चाहती है।’

यह भी पढ़ें : CM Sukhwinder Singh Sukhu : मैंने इस्तीफा नहीं दिया, मैं एक योद्धा हूं : सुक्खू

यह भी पढ़ें : Farmers Protest New Update : अंबाला शंभू बॉर्डर बन रहा सिंघु बॉर्डर, गाड़े पक्के मोर्चे, अंबाला के आसपास इंटरनेट बंद

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Assembly Elections: देवेंद्र कादियान का प्रचार करने का अनोखा तरीका, विदेशों से धमकियां मिलने का लगाया आरोप

Haryana Assembly Elections: प्रचार करने का देवेंद्र कादियान का अनोखा तरीका, विदेशों से धमकियां मिलने…

24 mins ago

Arvind Kejriwal: चुनावी दौर में बढ़ी हलचल, अरविंद केजरीवाल ने किस पर किए सवालों के बरसात?

Arvind Kejriwal: चुनावी दौर में बढ़ी हलचल, अरविंद केजरीवाल ने किस पर किए सवालों के…

48 mins ago

Haryana Weather: आज नहीं होगी बारिश, इस क्षेत्र का तापमान पहुंचा 37 डिग्री, जानें कब बदलेगा मौसम

Haryana Weather: आज नहीं होगी बारिश, इस क्षेत्र का तापमान पहुंचा 37 डिग्री, जानें कब…

2 hours ago

Haryana Congress: भाजपा की बढ़ी मुश्किलें, सावित्री जिंदल के बाद अब कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रप्रकाश को समर्थन

Haryana Congress: भाजपा की बढ़ी मुश्किलें, सावित्री जिंदल के बाद अब कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रप्रकाश को…

2 hours ago