Categories: देश

Boat capsized in Italy : इटली में नाव डूबने से 60 लोगों की मौत

28 शव बरामद, नाव में सवार थे 100 लोग

इंडिया न्यूज, रोम (Boat capsized in Italy): विश्व के सबसे खतरनाक समुद्री मार्गों में से एक इटली के कैलाब्रिया कोस्ट के पास नाव डूबने की सूचना है। इटली की न्यूज एजेंसी के अनुसार इस हादसे में करीब 60 लोगों की मौत होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि नाव में जो लोग सवार थे वे पाकिस्तान, अफगानिस्तान और इराक के थे और सभी शरणार्थी थे।

जानकारी के अनुसार हादसे के बाद नाव का मलबा और शव स्टेकाटो डी कट्रो बीच के पास पहुंच गए जहां से इन्हें निकाला गया। अन्य शवों को समुद्र से निकाला जा रहा है। कुछ न्यूज एजेंसियों ने यह दावा किया है कि इस नाव में 100 से ज्यादा लोग सवार थे।

अवैध तरीके से जा रहे थे यूरोप

इटली मीडिया के मुताबिक नाव में मौजूद सभी लोग गैर कानूनी तरीके से यूरोप में प्रवेश करने जा रहे थे। खराब मौसम के कारण उनकी नाव लहरों में फंस गई और भार ज्यादा होने के कारण टूट गई। जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार समुद्र के रास्ते यूरोप में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए इटली मेन लैंडिंग पॉइंट है। नाव से इटली में हर साल एक लाख से ज्यादा शरणार्थी आते हैं। इस रास्ते को मेडिटेरियन रूट कहा जाता है। ये दुनिया का सबसे खतरनाक रूट है। हर साल यहां दर्जनों हादसे होते हैं और सैकड़ों लोग अपनी जान गवा देते हैं।

Connect With Us : Twitter, Facebook

Harpreet Singh

Share
Published by
Harpreet Singh

Recent Posts

Haryana Election Result 2024 : 57 साल के इतिहास में लगातार तीसरी बार सरकार बनाकर भाजपा ने रचा इतिहास

 10 साल बाद सत्ता का सपना देख रही कांग्रेस का सपना चकनाचूर नायब सैनी ही…

5 hours ago

CM Nayab Saini के नेतृत्व में भाजपा की धाकड़ जीत

मंत्रियों पर भारी पड़ी लोगों की नाराज़गी India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini  :…

6 hours ago

JP Nadda Attacks Congress : “जहां कांग्रेस है वहां करप्शन है, कमीशन है, क्रिमिनलाइजेशन है” 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), JP Nadda Attacks Congress : जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा…

6 hours ago

PM Narendra Modi : हरियाणा के लोगों ने कमाल कर दिया, कमल- कमल कर दिया

India News Haryana (इंडिया न्यूज), PM Narendra Modi : हरियाणा में मिली शानदार जीत का…

7 hours ago

Haryana Assembly Election Results : कम समय में नायब सैनी ने कैसे पलटी बाज़ी

नायब सिंह सैनी ने उस समय में पार्टी को बड़ी जीत दिलाई है, जब प्रदेश…

9 hours ago