देश

Boat Sinks off Mozambique : मोजाम्बीक में नाव डूबने से 91 लोगों की अकाल मौत

  • मृतकों का आंकड़ा और बढ़ने की आशंका

India News (इंडिया न्यूज), Boat Sinks off Mozambique, मापुटो: ईस्ट अफ्रीकी देश मोजाम्बीक में रविवार देर रात को बड़ा हादसा हो गया, जिसने कई लोगों की जान ले ली। जी हां, यहां एक नाव के समुद्र में डूबने के कारण 91 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में कई बच्चे भी शामिल हैं। मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

हैजा की बीमारी से बचने के लिए पलायन कर रहे थे, मिली मौत

जानकारी के अनुसार यहां एक मछली पकड़ने वाली नाव पर क्षमता से कहीं अधिक 130 लोग सवार थे कि इस दौरान नाव नामपुला प्रांत स्थित मोजाम्बीक आईलैंड के पास समुद्र में जाकर डूब गई। नाव मोसुरिल से मोजाम्बीक आईलैंड जा रही थी। इस पर सवार सभी लोग वे थे जो हैजा की बीमारी से बचने के लिए पलायन कर रहे थे।

आपको जानकारी दे दें कि हैजा एक बीमारी है जोकि जनवरी, 2023 से अफ्रीका के कई देशों में फैली है। मोजाम्बीक ​​​​​​के नामपुला प्रांत में इस बीमारी के काफी केस सामने आए थे। हैजा फैलने का मुख्य कारण दूषित खाना और पानी है। इसमें उल्टी-दस्त की समस्या होती है, जिससे डिहाइड्रेशन की स्थिति पैदा हो जाती है और समय पर इलाज न हो तो कुछ ही घंटों में व्यक्ति की जान भी जा सकती है।

मोजाम्बिक द्वीप जा रही थी नाव

एक जांच दल नाव दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए काम कर रहा है* अधिकारी ने बताया कि जीवित बचे 5 लोगों में से 2 का अस्पताल में इलाज चल रहा है। नाव मोजाम्बिक द्वीप की ओर जा रही थी, जो एक छोटा मूंगा द्वीप है जो पुर्तगाली पूर्वी अफ्रीका की राजधानी के रूप में काम करता था और जिसने देश को अपना नाम दिया था।

यह भी पढ़ें : Lok Sabha Elections 2024 : असम के तीन दिवसीय दौरे पर आतिशी, ‘आप’ के लिए करेंगी चुनाव-प्रचार

यह भी पढ़ें : Farmers Protest : कल शंभू बॉर्डर पर किसान रोकेंगे ट्रेन

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana-AAP: हरियाणा चुनाव में आज से दिखेगा केजरीवाल का कमाल, यहाँ से शुरू करेंगे अपना रोड शो

Haryana-AAP: हरियाणा चुनाव में आज से दिखेगा केजरीवाल का कमाल, यहाँ से शुरू करेंगे अपना…

57 mins ago

Haryana Gangwar: हरियाणा में एक और गैंगवार, जेल में बंद गैंगस्टर के भाई की हत्या, ठेके पर गोलियों से भूना

Haryana Gangwar: हरियाणा में एक और गैंगवार, जेल में बंद गैंगस्टर के भाई की हत्या,…

1 hour ago