होम / Bobby kataria Viral Video : मुश्किलों में फिर घिरे हरियाणा के बॉबी कटारिया

Bobby kataria Viral Video : मुश्किलों में फिर घिरे हरियाणा के बॉबी कटारिया

• LAST UPDATED : August 11, 2022

इंडिया न्यूज, New Delhi (Bobby kataria Viral Video) : हरियाणा के गुरुग्राम निवासी बॉडी बिल्डर बॉबी कटारिया (Bobby kataria) फिर मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं। इन दिनों बॉबी कटारिया का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक फ्लाइट में सीगरेट के कश लगाता नजर आ रहे हैं। वहीं कई यूजर्स का कहना है कि बॉबी सैकड़ों यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहा है। वहीं, इस दौरान विमान की सिक्योरिटी पर भी सवाल उठ खड़े हुए।

सिंधिया ने वायरल वीडियो पर लिया संज्ञान

वहीं जैसे ही वीडियों वायरल हुई तो नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Civil Aviation Minister Jyotiraditya Scindia) ने बॉबी कटारिया के इस वीडियो पर तुरंत संज्ञान लिया। इस मामले को लेकर सिंधिया ने जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा व्यवहार किसी भी कीमत पर सहन नहीं होगा।

बॉबी कटारिया के इंस्टाग्राम पर 6 लाख से ज्यादा फॉलोवर

बॉबी कटारिया के इंस्टाग्राम पर 6 लाख से ज्यादा फॉलोवर हैं। एक बार फिर बता दें कि वायरल वीडियो में बॉबी कटारिया प्लेन में सिगरेट के कश लगाता दिख रहा है। जिस प्लेन का यह वीडियो वायरल हुआ है, वह प्लेन स्पाइस जेट का है। प्लेन दुबई से दिल्ली आ रहा था। मालूम रहे कि फ्लाइट में सिगरेट पीने पर कड़ा प्रतिबंध है।

क्या कहना है स्पाइस जेट अधिकारियों का

जैसे ही वीडियो वायरहल हुई तो इस मामले में स्पाइस जेट की ओर से कहा गया कि यह वीडियो 20 जनवरी, 2022 का है। जिसमें हरियाणा का बॉबी कटारिया दुबई से दिल्ली की फ्लाइट में था। वीडियो उस दौरान शूट की गई मालूम होती है जब कैबिन क्रू आन-बोर्डिंग प्रक्रिया को पूरा करने में व्यस्त थे।

24 जनवरी, 2022 को ही सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से एयरलाइन के संज्ञान में आया था। वहीं स्पाइस जेट ने यह भी बताया कि मामले को आंतरिक समिति को भेजा गया था तो उस वक्त कटारिया को 15 दिनों के लिए एयरलाइन द्वारा नो-फ्लाइंग सूची में रखा गया था।

यह भी पढ़ें : Russia Ukraine War Todays Updates : रूस को खली सैनिकों की कमी, अब कैदियों का सहारा

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox