होम / नवजोत सिद्धू की सुरक्षा में चूक, घर की छत पर चढ़ा संदिग्ध

नवजोत सिद्धू की सुरक्षा में चूक, घर की छत पर चढ़ा संदिग्ध

• LAST UPDATED : April 17, 2023

इंडिया न्यूज, पटियाला (Breach in Navjot Sidhu’s security): पंजाब के सीनियर कांग्रेस नेता और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। दरअसल सिद्धू के पटियाला स्थित घर की छत पर एक संदिग्ध व्यक्ति देखा गया। जैसे ही उस संदिग्ध व्यक्ति को सिद्धू के सुरक्षा कर्मी ने देखा तो तुरंत सायरन बजा दिया।

जिसके बाद संदिग्ध व्यक्ति भाग गया। इस बारे में सिद्धॅ ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर जानकारी देते हुए कहा कि उनकी सुरक्षा में सेंध लगाने का प्रयास किया गया। इस बारे में नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब के डीजीपी और पटियाला के एसएसपी से भी बात की है।

जेल से आते ही सिद्धू की सुरक्षा घटाई

नवजोत सिंह सिद्धू पटियाला केंद्रीय जेल में 10 माह की सजा काटकर अप्रैल में जैसे ही बाहर आए तो उनकी सुरक्षा में कटौती कर दी गई। सिद्धू की सुरक्षा जेड प्लस से घटाकर वाई प्लस कर दी गई। इसके साथ ही अब उनकी सुरक्षा में 25 की जगह 13 सुरक्षा कर्मी हैं। इसको लेकर नवजोत सिंह सिद्धू पहले ही अपनी आपत्ति जता चुके हैं।

सिद्धू की पत्नी ने भी सरकार पर साधा था निशाना

नवजोत सिंह सिद्धू की सुरक्षा कम किए जाने पर उनकी पत्नी ने प्रदेश व केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि इस समय प्रदेश का माहौल ठीक नहीं है। इसके साथ ही उनके पति एक स्पष्टवादी इंसान हैं और प्रदेश की राजनीति में अपना अलग रुतबा रखते हैं। उन्होंने कहा था कि यदि उनके पति को कुछ हो जाता है तो इसकी जिम्मेदारी सीधे तौर पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पर होगी।

यह भी पढ़ें : बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग की गुत्थी सुलझी, सैनिक ने ही चलाई थी साथियों पर गोली

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox