Categories: देश

नवजोत सिद्धू की सुरक्षा में चूक, घर की छत पर चढ़ा संदिग्ध

इंडिया न्यूज, पटियाला (Breach in Navjot Sidhu’s security): पंजाब के सीनियर कांग्रेस नेता और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। दरअसल सिद्धू के पटियाला स्थित घर की छत पर एक संदिग्ध व्यक्ति देखा गया। जैसे ही उस संदिग्ध व्यक्ति को सिद्धू के सुरक्षा कर्मी ने देखा तो तुरंत सायरन बजा दिया।

जिसके बाद संदिग्ध व्यक्ति भाग गया। इस बारे में सिद्धॅ ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर जानकारी देते हुए कहा कि उनकी सुरक्षा में सेंध लगाने का प्रयास किया गया। इस बारे में नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब के डीजीपी और पटियाला के एसएसपी से भी बात की है।

जेल से आते ही सिद्धू की सुरक्षा घटाई

नवजोत सिंह सिद्धू पटियाला केंद्रीय जेल में 10 माह की सजा काटकर अप्रैल में जैसे ही बाहर आए तो उनकी सुरक्षा में कटौती कर दी गई। सिद्धू की सुरक्षा जेड प्लस से घटाकर वाई प्लस कर दी गई। इसके साथ ही अब उनकी सुरक्षा में 25 की जगह 13 सुरक्षा कर्मी हैं। इसको लेकर नवजोत सिंह सिद्धू पहले ही अपनी आपत्ति जता चुके हैं।

सिद्धू की पत्नी ने भी सरकार पर साधा था निशाना

नवजोत सिंह सिद्धू की सुरक्षा कम किए जाने पर उनकी पत्नी ने प्रदेश व केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि इस समय प्रदेश का माहौल ठीक नहीं है। इसके साथ ही उनके पति एक स्पष्टवादी इंसान हैं और प्रदेश की राजनीति में अपना अलग रुतबा रखते हैं। उन्होंने कहा था कि यदि उनके पति को कुछ हो जाता है तो इसकी जिम्मेदारी सीधे तौर पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पर होगी।

यह भी पढ़ें : बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग की गुत्थी सुलझी, सैनिक ने ही चलाई थी साथियों पर गोली

Connect With Us : Twitter, Facebook
Harpreet Singh

Share
Published by
Harpreet Singh

Recent Posts

Haryana Assembly Election : हरियाणा के सरकारी और निजी क्षेत्रों के मतदाताओं के लिए मतदान दिवस पर सवैतनिक अवकाश घोषित

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election : हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी,  पंकज अग्रवाल…

1 hour ago

MP Kartikeya Sharma पूरे दमखम के साथ कालका भाजपा उम्मीदवार शक्ति रानी शर्मा के लिए कर रहे प्रचार

कालका विधानसभा के पूरे इलाके और आज खासतौर से मोरनी मंडल में तमाम गांवों में…

1 hour ago

Amit Shah Praised Nayab Saini, कहा – एक जिले का नहीं, पूरे हरियाणा का समान विकास करने वाले मुख्यमंत्री हैं नायब सैनी

लाडवा की जनता को नायब सैनी के रूप में मिला बना बनाया हुआ मुख्यमंत्री लाडवा…

2 hours ago

Rajasthan CM Targets Congress : कांग्रेस ने हरियाणा में नौकरियों और जमीनों में सिर्फ घोटाले किए

कांग्रेस घोटालों और झूठी घोषणाओं का पुलिन्दा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का…

2 hours ago

Gyan Chand Gupta : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पंचकूला की जनता से विशेष स्नेह

गांवों में मिला ज्ञानचंद गुप्ता को भारी जन समर्थन, बड़ी जीत का दावा India News…

2 hours ago

MP Kumari Selja : वोट की चोट से भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी जनता

भाजपा के 10 साल के राज में किसान, मजदूर, दलित, व्यापारी, कर्मचारी , महिलाएं, बेरोजगार…

2 hours ago