Categories: देश

BRO Proposal Toll Plaza टनल से गुजरने के लिए अदा करना होगा टैक्स

इंडिया न्यूज, केलांग।
BRO Proposal Toll Plaza सीमा सड़क संगठन (BRO) देश में पहली बार अपना टोल प्लाजा स्थापित करेगी। मालूम हो कि विश्व में सबसे अधिक ऊंचाई पर यह सबसे लंबी यातायात सुरंग बनी हुई है। अटल टनल रोहतांग से गुजरने से पहले अब पर्यटकों, वाहन चालकों से टोल टैक्स वसूला जाएगा। वहीं यहां के स्थानीय लोगों से राशि वसूली जाएगी या नहीं, फिलहाल इस पर कोई फैसला अभी नहीं हुआ।

इस जगह स्थापित होगा टोल प्लाजा (BRO Proposal Toll Plaza)

जानकारी के अनुसार टनल के साउथ पोर्टल में धुंधी के पास टोल प्लाजा स्थापित किया जाएगा। बीआरओ की अटल टनल परियोजना ने इसका प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास मंजूरी के लिए भेज दिया है। बीआरओ को उम्मीद है कि इस गर्मी के सीजन में इसकी मंजूरी मिल जाएगी। अटल टनल के रख-रखाव में प्रतिदिन लाखों का खर्चा आता है। इसी कारण बीआरओ ने साउथ पोर्टल में टोल प्लाजा स्थापित करने की योजना बनाई है।

अक्टूबर 2020 में टनल का हुआ था उद्घाटन

इस अटल टनल के उद्घाटन की बात की जाए तो 3 अक्तूबर 2020 को टनल का उद्घाटन किया गया था। अब तक यहां से 18 लाख से भी अधिक वाहन आ-जा चुके हैं।

ये कहा मुख्य अभियंता ने

इस टोल प्लाजा के बारे में जानकारी देते हुए योजक परियोजना के मुख्य अभियंता जितेंद्र प्रसाद ने कहा कि अटल टनल के साउथ पोर्टल में टोल प्लाजा स्थापित करने का प्रस्ताव तैयार कर मंजूरी के लिए केंद्र को भेजा गया है। केंद्र से इस प्रपोजल पर मंजूरी मिलने का इंतजार किया जा रहा है।

Also Read: Youtube Shorts Video जानें यू-ट्यूब पर ऐसे बना सकेंगे शॉर्ट वीडियो

Also Read: Coronavirus Cases Today देशभर में कोरोना की रफ्तार धीमी, 50,407 नए केस

Connect With Us: Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rohtak : जिला रोहतक के गांव सांघी के पास से…

1 hour ago

Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील

रायपुररानी में जन आशीर्वाद रैली में कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

1 hour ago

Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Elections : आगामी 5 अक्टूबर को होने वाले…

2 hours ago

CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया

शाहाबाद में जन आशीर्वाद रैली मे कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

2 hours ago

Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर

कांग्रेस के घर में हुए विवाद हो चुके हैं जग जाहिर,पूरी पार्टी को भोगना पड़ेगा…

2 hours ago

Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद

 जुर्माना नहीं भरने पर काटनी होगी तीन माह की कैद India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

3 hours ago