होम / Budget Session 2023-24 : इस बार 2 भागों में पेश होगा बजट

Budget Session 2023-24 : इस बार 2 भागों में पेश होगा बजट

• LAST UPDATED : January 4, 2023

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली (Budget Session 2023-24): केंद्र सरकार इस बार देश का आम बजट दो भागों में पेश करने जा रही है। जानकारी के अनुसार बजट सत्र का पहला सेशन 31 जनवरी से शुरू हो रहा है। एक फरवरी को वित्त मंत्री आम बजट पेश करेंगी। संसद का बजट सत्र (Budget Session) इस बार में भी 31 जनवरी 2023 से शुरू होगा जोकि 6 अप्रैल 2023 तक चलेगा।

केंद्र सरकार का 2024 चुनाव से पहले का आखिरी बजट

इस बार का बजट केंद्र सरकार (Central Government) का चुनाव से पहले का आखिरी बजट है, इसलिए यह बजट काफी खास रह सकता है। इस बार आम जनता से लेकर किसानों समेत सभी लोगों को बजट से बहुत उम्मीदें हैं। इस साल सत्र की शुरुआत में लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र को राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू संबोधित करेंगी।

संसद में इकोनॉमिक सर्वे पेश किया जाएगा

जानकारी के मुताबिक 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश के बजट को पेश करने जा रही है। बजट से ठीक 2 दिन पहले संसद में इकोनॉमिक सर्वे पेश किया जाएगा। इस बार का बजट सरकार दो भागों में बांटने जा रही है. इसका पहला भाग 10 फरवरी से शुरू होकर 2023 तक चलेगा और एक ब्रेक के बाद दूसरा भाग 6 मार्च से लेकर 6 अप्रैल तक होगा।

बजट से पहले होगी बजट पर चर्चा

बजट सत्र से पहले दोनों सदनों में राष्ट्रपति संबोधन पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद में केंद्रीय बजट पर भी चर्चा की जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति के संबोधन पर धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देंगे। इसके साथ ही वित्त मंत्री सीतारमण बजट चर्चा पर भी बातचीत करेंगी।

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

CM’s Sarcasm On Congress : बूढ़ी कांग्रेस रोहतक और हरियाणा को 20 साल पीछे धकेलना चाह रही, भाजपा ऐसा नहीं होने देगी 
Brahma Kumaris’ ORC Gurugram : परमात्मा सबसे बड़ा समाजसेवी है जो हमें सच्ची और निस्वार्थ समाज सेवा करना सिखाते : बीके विजय दीदी
Ashok Arora : कांग्रेस सरकार आने पर क्रीमी लेयर की सीमा 8 से बढ़ाकर की जाएगी 10 लाख
Karnal News : मकान की छत गिरने से युवक की मिट्टी में दबने से मौत
Congress Candidate Varinder Shah : पहली कलम से Property ID और PPP की पीपनी बजा देंगे : वरिंदर शाह
Pundri’s SHO Suspended : दीपेंद्र हुड्डा के हेलीकॉप्टर की सुरक्षा में तैनात पुलिस अधिकारी सस्पेंड, जानिए क्या रही वजह 
Congress Candidate Kuldeep Sharma : गन्नौर की महापंचायत ने उड़ाई बीजेपी और निर्दलीय उम्मीदवारों की नींद, कुलदीप शर्मा को दिया समर्थन
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox