HTML tutorial
होम / C-20 Establishment Meeting : 2030 तक भारत में होंगी 2 करोड़ इलेक्ट्रिक गाड़ियां : नितिन गडकरी

C-20 Establishment Meeting : 2030 तक भारत में होंगी 2 करोड़ इलेक्ट्रिक गाड़ियां : नितिन गडकरी

• LAST UPDATED : March 22, 2023

इंडिया न्यूज, Maharashtra (C-20 Establishment Meeting) : नागपुर में हाल ही में दो दिवसीय सी-20 स्थापना बैठक आयोजित की गई जिसमें 357 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी शामिल रहे। नितिन गडकरी ने इस दौरान प्रतिनिधियों से अर्थव्यवस्था और पर्यावरण जैसे जरूरी मुद्दों पर अपनी बात रखी। इतना ही नहीं, उन्होंने भारत में आने वाले समय में इलेक्ट्रिक गाड़ियों को लेकर भी जाेर दिया।

गडकरी ने कहा कि भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों को लेकर हमने काफी जोर दिया है। वर्ष 2030 तक भारत में 2 करोड़ इलेक्ट्रिक गाड़ियां होंगी। इसके साथ ही, भारत सरकार बायो फ्यूल की ओर भी तेजी से बढ़ रही, इसके लिए वर्ष 2030 तक 20% इथेनॉल की ब्लेंडिंग रखा गया था, हालांकि बाद में बदलकर 2025 तक कर दिया गया था।

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और विकास सुनिश्चित करेंगे

गडकरी ने कहा कि हमारे पास मूल्य आधारित शिक्षा, परिवार व्यवस्था है जो भारतीय समाज की सबसे बड़ी ताकत है। नैतिकता, अर्थव्यवस्था, पारिस्थितिकी और पर्यावरण समाज के 3 स्तंभ हैं। वहीं जनकल्याण पर उन्होंने कहा कि अंत्योदय का अर्थ समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान और विकास सुनिश्चित करना है।

मिशन ‘कार्बन न्यूट्रल’ पर ये बोले नितिन गडकरी

उन्होंने यह भी कहा कि भारत साल 2070 तक कार्बन न्यूट्रल बनने के लिए पहले से ही मिशन मोड में है। हमें अच्छी सड़कों और बुनियादी ढांचे की जरूरत है लेकिन हमें पारिस्थितिकी की भी रक्षा करनी है। हम ग्रीन हाइड्रोजन की ओर बढ़ रहे हैं और हमारे पास इलेक्ट्रिक बसें हैं। उन्होंने आगे ये भी कहा कि सामाजिक और आर्थिक समानता लाना सरकार का महत्वपूर्ण लक्ष्य है और ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ दुनिया में सभी के लिए समान विकास को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता का संकेत देता है। साथ ही ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ भारत की जी20 अध्यक्षता के एक शक्तिशाली संदेश का प्रतीक है।

यह भी पढ़ें : Mata Vaishno Devi : चैत्र नवरात्रों पर देश-विदेश से लाए फूलों से सजा मां का दरबार

 

Tags:

ADVERTISEMENT
we women want

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox