इंडिया न्यूज, Himachal News : हिमाचल में कभी लैंड स्लाइड तो कभी बादल फटने के समाचार अक्सर आते हैं। आज जिला चम्बा के सलूणी उपमंडल के सवानी धार, कंधवारा व गुलेल में बादल फट गया जिस कारण कई वाहन इसकी चपेट में आ गए।
बता दें कि 2 कारें, 2 पिकअप व 6 बाइकें नाले में बह गई। उधर भड़ोगा में व्यास देव का मकान भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हो गया और मकान में सोया लड़का (15) की मौत हुई है। चकोली-भड़ेला मार्ग पर शलेई में लोक निर्माण विभाग का पुल बहने से मार्ग यातायात के लिए अवरुद्ध हो गया है।
वहीं सेरी में बादल फटने से पवन कुमार पुत्र शेर सिंह को लाखों का नुक्सान होना बताया गया है। चकोली में नाले में जलस्तर बढ़ गया जिससे दो घराट बह गए और मकान को भी नुक्सान पहुंचा हैं।
वहीं उधर प्रशासन की ओर से तहसीलदार सलूणी पवन कुमार ने सभी ग्रामीण राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां जहां नुकसान हुआ है वे अपने अपने क्षेत्रों में हुए नुक्सान की रिपोर्ट भेजें।
यह भी पढ़ें : India Coronavirus Update : आज कोविड-19 के 16,167 नए मामले
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Postal Department : डाक विभाग द्वारा आम व्यक्ति को डाकघर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Election Result On EC Website : विधानसभा आम चुनाव 2024 के…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Martyr Mahendra Singh : जिला के गांव लावण निवासी लगभग…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Counting : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Bhiwani : भिवानी जिला के गांव बलियाली में…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा में एक…