होम / Chandra Grahan 2022 : वर्ष का आखिरी चंद्र ग्रहण कल

Chandra Grahan 2022 : वर्ष का आखिरी चंद्र ग्रहण कल

• LAST UPDATED : November 7, 2022

इंडिया न्यूज, Chandra Grahan 2022 : अभी हाल ही में जहां सूर्य ग्रहण लगा था वहीं अब कार्तिक पूर्णिमा पर वर्ष 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) 8 नवंबर को लगने जा रहा है। भारत में सबसे पहले पूर्ण चंद्र ग्रहण अरूणाचल में देखा जा सकेगा बाकी कई अन्य जगहों पर आंशिक चंद्र ग्रहण रहेगा। 08 नवंबर को शाम के समय जैसे ही चंद्रोदय होगा उसी समय चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा।

मालूम रहे कि 15 दिनों के अंतराल पर यह दूसरा ग्रहण होगा, इससे पहले दिवाली के अगले दिन यानि 25 अक्तूबर को सूर्य ग्रहण लगा था। लगने वाले इस चंद्रग्रहण में सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाएगा। ज्योतिषियों की मानें तो चंद्र ग्रहण 8 नवंबर, 2022 को मेष राशि और भरणी नक्षत्र में लगेगा। ग्रहण वाले दिन सूतक 6 बजकर 39 मिनट से आरंभ हो जाएगा जो ग्रहण की समाप्ति के साथ खत्म हो जाएगा।

विदेश में यहां-यहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण

Chandra Grahan 2022

Chandra Grahan 2022

वहीं भारत के अलावा यह चंद्रग्रहण आस्ट्रेलिया, अमेरिका और पेसिफिक और एशिया में दिखाई देगा। यह चंद्र ग्रहण कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपावली की तिथि पर लगेगा। भारत में यह चंद्रग्रहण शाम होते ही दिखाई देने लगेगा।

जानिये इतने बजे शुरू होगा चंद्र ग्रहण

भारत में चंद्रग्रहण शाम 4 बजकर 23 मिनट से शुरू होकर 6 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। लेकिन चंद्रोदय का समय 5 बजकर 28 मिनट पर रहेगा।

चंद्र ग्रहण पर यह करेंं

पहले से तोड़े गए तुलसी के पत्ते को खाने के सामान में रख दें।
अपने इष्ट देवी-देवताओं का जाप करें।
चंद्रमा से जुड़े हुए मंत्रों को भी जपें।
ग्रहण खत्म होने पर घर में गंगाजल का छिड़कें ताकि सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सके।

चंद्र ग्रहण में क्या न करें

शास्त्रों में कहा गया है कि सूतक काल अशुभ है, इसलिए सूतक में पूजा-पाठ, धार्मिक अनुष्ठान और शुभ काम नहीं करने चाहिए। इस दिन मंदिर के कपाट भी बंद रहते हैं। इतना ही ग्रहणकाल के दौरान कुछ भी खाना-पकाना वर्जित है। जिस समय ग्रहण लगा हो उस दौरान मंत्रों का जाप और ग्रहण के बाद गंगाजल से स्नान करने का विधान है।

ये भी पढ़ें : Surya Grahan Mela : लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डूबकी

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox