देश

Chandra Grahan 2023 Date and Time : चंद्र ग्रहण आज, जानिए इतने बजे से शुरू होगा सूतक

India News (इंडिया न्यूज), Chandra Grahan 2023 Date and Time, नई दिल्ली : गत वर्षों की तरह इस बार भी भारत में कई ग्रहण देखने को मिल रहे हैं। आज भी चंद्रग्रहण लगने जा रहा है जिसका सनातन धर्म में काफी महत्व है। शास्त्रों के अनुसार इस दौरान पृथ्वी पर राहु-केतु का प्रभाव बढ़ जाता है। बता दें कि पृथ्वी और चन्द्रमा के बीच सूर्य के आने से ही चंद्र ग्रहण लगता है। ग्रहण के दौरान कोई शुभ कार्य नहीं किया जाता।

जानकारी के अनुसार यह चंद्र ग्रहण इस वर्ष का आखिरी ग्रहण है जोकि आज शरद पूर्णिमा पर लगने वाला है। चंद्र ग्रहण से पूर्व 28 अक्तूबर यानि आज शाम चार बजकर पांच मिनट से सूतक का प्रारंभ शुरू हो जाएगा। ज्योतिषियों का कहना है कि ग्रहण काल में दान का संकल्प लें और सुबह दान करें। वहीं गर्भवती महिलाओं को विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।

जानिए इतने बजे शुरू होगा ग्रहण

आपको जानकारी दे दें कि सूतक जहां शाम 4 बजे शुरू हो जाएगा वहीं 29 अक्तूबर रात एक बजकर पांच मिनट पर आंशिक चंद्र ग्रहण शुरू होगा। रात 1.44 मिनट पर ग्रहण का मध्य और 2.22 मिनट पर ग्रहण खत्म होगा। वहीं अगले वर्ष2024 में चंद्र ग्रहण 17-18 सितंबर की रात्रि में लगेगा। बताया जाता है कि जिस दौरान ग्रहण होता है उस दौरान तमाम तरह की नकारात्मक शक्तियां प्रबल हो जाती हैं, जिससे हमारे आसपास की हर चीज प्रभावित होती हैं।

यहां-यहां नजर आऐगा चंद्र ग्रहण

बता दें कि इस वर्ष का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण 28 अक्तूबर 2023 को लगेगा जिसे भारत में देखा जा सकेगा। चंद्र ग्रहण को भारत के अलावा यूरोप, उत्तरी अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिणी अमेरिका, एशिया, अटलांटिक, दक्षिणी प्रशांत महासागर, हिंद महासागर, आर्कटिक और अंटार्कटिका में लोग आसानी से देख सकेंगे।

यह भी पढ़ें : Karwa Chauth 2023 : करवा चौथ पर इस समय होगा चंद्रोदय

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Crime: फ्रांस भेजने का किया दावा… युवक पहुंचा दुबई, झांसा देकर ठगे लाखों रुपए

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Crime: गुरप्रीत कौर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई…

17 mins ago

Aseem Goyal ने राहुल गांधी और हुड्डा को भेजी जलेबियां, बोले- ये इस रस से भरी…

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Aseem Goyal : हरियाणा के चुनाव में पूर्ण बहुमत के…

26 mins ago

Haryana Kaithal Accident: पराली से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबा युवक, सोते-सोते हुई दर्दनाक मौत

हरियाणा के कैथल से एक दर्दनाक हादसा सामने आ रहा है। दरअसल, कैथल के गांव…

36 mins ago

Chandrashekhar Azad: ‘हरियाणा में राज्यपाल का…’,शपथ ग्रहण समारोह के बाद अब क्यों भड़के चंद्रशेखर?

हरियाणा विधानसभा चुनाव के शपथ समारोह के बाद अभी तक वपक्ष का गुस्सा शांत नहीं…

52 mins ago

Haryana Cabinet Meeting : दोबारा CM बनते ही नायब सिंह सैनी ने दिया बड़ा तोहफा

प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में फ्री डायलिसिस की रहेगी सुविधा India News Haryana (इंडिया…

57 mins ago

Ashok Gehlot : ‘हरियाणा और महाराष्ट्र चुनाव साथ करवाने चाहिए थे’, ऐसा क्यों बोले राजस्थान के पूर्व CM?

हरियाणा में विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने जीत हसील करशपथ भी ले ली लेकिन कांग्रेस…

1 hour ago