होम / Chandrayaan 3 : चंद्रयान की चांद से अब मात्र इतनी दूरी, चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की पहली तस्वीर भेजी

Chandrayaan 3 : चंद्रयान की चांद से अब मात्र इतनी दूरी, चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की पहली तस्वीर भेजी

• LAST UPDATED : August 7, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Chandrayaan-3, बेंगलुरु: चंद्रयान 3 अब चंद्रमा के 170 किमी x 4313 किमी की ऑर्बिट में है। इस बारे में जानकारी इसरो ने दी। वहीं आगे जानकारी देते हुए इसरो ने बताया कि अब कक्षा को और कम करने का अगला ऑपरेशन 9 अगस्त को किया जाएगा। मालूम रहे कि चंद्रयान ने 5 अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया था। चंद्रयान के कैमरों ने चांद की तस्वीरें भी लीं जिसका एक वीडियो इसरो ने अपनी वेबसाइट पर शेयर किया।

23 अगस्त को लैंडिंग

इसरो ने X पोस्ट में चंद्रयान के भेजे मैसेज को लिखा था, ‘मैं चंद्रयान-3 हूं… मुझे चांद की ग्रैविटी महसूस हो रही है।’ चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक चंद्रमा की कक्षा में आ चुका है।’ 23 अगस्त को लैंडिंग होगी इससे पहले चंद्रयान को कुल 4 बार अपनी ऑर्बिट कम करनी है। 1 अगस्त को चंद्रयान-3 पृथ्वी की कक्षा से चांद के लिए निकला था

1 अगस्त को रात करीब 12 बजे चंद्रयान-3 को पृथ्वी की ऑर्बिट से चांद की तरफ भेजा गया था। इसे ट्रांसलूनर इंजेक्शन कहा जाता है। इससे पहले चंद्रयान ऐसी अंडाकार कक्षा में घूम रहा था, जिसकी पृथ्वी से सबसे कम दूरी 236 km और सबसे ज्यादा दूरी 1,27,603 किलोमीटर थी। ये 23 अगस्त को चंद्रमा पर लैंड करेगा।

यह भी पढ़ें : Rahul Gandhi : कांग्रेस नेता की राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल : लोकसभा सचिवालय

यह भी पढ़ें : Haryana Weather Forecast : प्रदेश में जल्द करना पड़ेगा उमस से सामना

यह भी पढ़ें : Nuh Violence Situation Update : हालात को देख अब फरीदाबाद में इंटरनेट बंद

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox