देश

Chandrayaan-3 Update : आखिर नींद से कब जागेगा प्रज्ञान रोवर, क्या खत्म हो गया भारत का चंद्रयान मिशन?..

India News(इंडिया न्यूज), Chandrayan-3 Update, बेंगलुरु : चंद्रयान-3 मिशन पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हुई हैं। इस मिशन को भारत ने 23 अगस्त को शाम 6 बजकर 5 मिनट पर चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग कर इतिहास रचा था। बता दें, अब मिशन के जरिए चांद की सतह पर लैंड करने वाले प्रज्ञान रोवर से संपर्क नहीं हो पा रहा। अब इससे लोगों के मन में यह सवाल उठने लगा कि कहीं भारत का चंद्रयान मिशन अब खत्म तो नहीं हो गया।

3 सितंबर से नहीं जागा रोवर प्रज्ञान

बता दें, चंद्रयान-3 ने मिशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। इसके बाद रोवर प्रज्ञान ने 10 दिनों तक अपने काम को अंजाम देते हुए कई महत्वपूर्ण डेटा को इसरो के पास भेजा। अब पिछले तीन सितंबर से स्लीप मोड में है। इसके बाद से वह अभी तक स्लीप मोड से जागा नहीं और उससे इसरो का संपर्क नहीं हो पाया। इससे लोगों के मन में कई सवाल उठने लगे हैं कि भारत का चंद्रयान-3 मिशन अब खत्म तो नहीं हो गया।

नहीं जागा प्रज्ञान, कोई समस्या नहीं

दरअसल, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने उम्मीद जताते हुए 22 सितंबर को अपने एक ट्वीट में कहा, “चंद्रयान-3 मिशन: विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर के साथ संचार स्थापित करने के प्रयास किए गए हैं, ताकि उनकी जागने की स्थिति का पता लगाया जा सके।

फिलहाल उनकी ओर से कोई संकेत नहीं मिले हैं। संपर्क स्थापित करने के प्रयास जारी रहेंगे।” वहीं, पूर्व में इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने 28 सितंबर को गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रज्ञान रोवर अगर नींद से नहीं जागता है तो भी कोई समस्या नहीं होगी। उसने वह काम कर दिया है, जो उससे हम लोगों ने उम्मीद की थी।

यह भी पढ़ें : Encounter in Rajouri : 2 पैरा कमांडो समेत सेना के 3 जवान घायल

यह भी पढ़ें : Electricity Corporations Exploit in Jind : बिल को देख उपभोक्ता के उड़े होश, भेजा 78 लाख का बिल

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Panchkula Assembly : पंजाबी समाज का भाजपा प्रत्याशी ज्ञान चंद गुप्ता को समर्थन

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panchkula Assembly : पंजाबी समाज की विभिन्न शाखाओं एवं संस्थाओं…

16 mins ago

Panipat Crime : पुलिस ने चेकिंग के दौरान अलग-अलग स्थान पर 6 कारों से 19 लाख 63 हजार 800 रुपए कैश किया बरामद

विधानसभा आम चुनाव के मद्देनजर पानीपत पुलिस अलर्ट India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat Crime…

30 mins ago

Accused Arrested With Ganja : डेढ़ किलोग्राम गांजा के साथ एक चढ़ा पुलिस हत्थे

गांव धरौदी तथा लोन के बीच कर रहा था ग्राहकों का इंतजार India News Haryana…

40 mins ago

Jind Crime News : जींद में लोहा कारोबारी से मांगी दस लाख की चौथ

पुलिस ने कारोबारी की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ दर्ज किया मामला India News…

2 hours ago