देश

Chhatbir Zoo Chandigarh : चंडीगढ़ से मात्र 17 किलोमीटर दूर है एक हजार से ज्यादा वन्य प्राणी प्रजातियों का बसेरा

  • उत्तर-पश्चिम भारत का सबसे बड़ा चिड़ियाघर है छतबीड़ चिड़ियाघर
  • 1977 में शुरू हुआ जू आज 202 एकड़ क्षेत्रफल में फैल चुका है

India News (इंडिया न्यूज), Chhatbir Zoo Chandigarh, चंडीगढ़ : पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ को सिटी ब्यूटीफुल के नाम से जाना जाता है। न केवल चंडीगढ़ शहर के अंदर बल्कि इसके आसपास बहुत सारी ऐसी आकर्षक जगह हैं जो पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करती हैं। इन सभी में से एक है छतबीड़ चिड़ियाघर। यह चिड़ियाघर चंडीगढ़ से कुछ ही दूरी पर है।

यह जीरकपुर में स्थित छतबीड़ नामक स्थान है और चंडीगढ़ से इसकी दूरी मात्र 17 किलोमीटर है। यह चिड़ियाघर 1977 में शुरू किया गया था और छतबीड़ संरक्षित वन क्षेत्र का एक हिस्सा था। आधिकारिक तौर पर इस चिड़ियाघर का नाम महेंद्र चौधरी जूलॉजिकल पार्क है, लेकिन क्योंकि यह छतबीड़ क्षेत्र में पड़ता है, स्थानीय लोग इसे सिर्फ छतबीड़ चिड़ियाघर के नाम से पुकारते हैं।

बहुत सारे दुर्लभ प्रजाति के प्राणी

छतबीड़ चिड़ियाघर

यह चिड़ियाघर कुल 202 एकड़ में फैला हुआ है। इसमें बंधित प्रजनन के माध्यम से लुप्तप्राय और दुर्लभ प्रजाति के वन्य जीवों को संरक्षण के उद्देश्य से से भी रखा गया है। इस चिड़ियाघर में पर्यटकों और वन्य जीव प्रेमियों को बहुत सारे ऐसे पशु और वन्य जीव मिलते हैं जो लगभग विलुप्त होने के कगार पर पहुंच चुके हैं।

उत्तर पश्चिमी भारत का सबसे बड़ा प्राणी उद्यान

छतबीड़ चिड़ियाघर

छतबीड़ चिड़ियाघर को उत्तर-पश्चिमी भारत का सबसे बड़ा प्राणी उद्यान कहा जाता है जिस में 1,000 पशु और पक्षी प्रजातियों का बसेरा है। इस चिड़ियाघर में मनुष्य सदृश पशुओं, बड़ी बिल्लियों और हिरण और मृग की कई किस्में भी हैं। यहां आगंतुक जेबरा, दरियाई घोड़ा और मगरमच्छ जैसे जानवरों को भी देख सकते हैं। इस चिड़ियाघर लुप्तप्राय प्रजाति घड़ियाल का सफल बंदी-प्रजनन है। इसमें आप मंगोलियाई और सफेद खलीज सहित कई प्रकार के तीतरों को देखते हैं। यह आपको रॉयल बंगाल टाइगर को करीब से देखने का अवसर देता है।

शेर सफारी बढ़ाता है रोमांच

छतबीड़ चिड़ियाघर

इस चिड़ियाघर में पर्यटकों के लिए हिरण और शेर सफारी की सुविधा प्रदान करता है। विशेषकर शेर सफारी के दौरान यह पर्यटकों के लिए विशेष रोमांचकारी अनुभव होता है।

अक्टूबर से मार्च तक घूमने के लिए आदर्श स्थल

छतबीर चिड़ियाघर अक्टूबर से मार्च तक के महीनों को सबसे अच्छा माना जाता है। इस समय दौरान तापमान ज्यादा न होने के चलते आपको थकान कम महसूस होगी। इसके साथ ही सामान्य तापमान होने के चलते सभी पशु और पक्षी आपको आसानी से दिखाई दे जाएंगे। ज्यादा ठंड और गर्मी होने के कारण कई बार ये पशु बाहर नहीं आते जिसके चलते पर्यटकों को उन्हें देखने का मौका नहीं मिलता।

छतबीड़ जू में एंट्री का समय

छतबीड़ जू सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहता है। चिड़ियाघर सप्ताह में छह दिन खुला रहता है और प्रत्येक सोमवार और 26 जनवरी, 15 अगस्त और 2 अक्टूबर सहित सभी राष्ट्रीय अवकाश के अवसर पर बंद रहता है।

जू देखने के लिए इतनी है एंट्री फीस

3 से 12 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए छतबीर चिड़ियाघर चंडीगढ़ का प्रवेश शुल्क लगभग 25 रुपए प्रति व्यक्ति है। 12 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए प्रति व्यक्ति 60 रुपए का भुगतान करना होगा, जबकि 3 वर्ष से कम आयु के बच्चे परिसर में नि:शुल्क प्रवेश कर सकते हैं।

Connect With Us : Twitter, Facebook

Harpreet Singh

Share
Published by
Harpreet Singh

Recent Posts

HSSC Chairman Himmat Singh : “जो युवा योग्य होंगे वह…परीक्षार्थियों के हित और आयोग की पारदर्शिता पर क्या बोले हिम्मत सिंह?

एचएसएससी के चेयरमैन से मिलकर चयनित युवाओं व उनके परिजनों ने जताया आभार चेयरमैन ने…

2 hours ago

Education Minister Mahipal Dhanda : हरियाणा देश का “ऐसा” पहला राज्य…शिक्षा के स्तर में और सुधार पर क्या बोले शिक्षा मंत्री

नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप ही स्कूलों में पाठ्यक्रम तय किया जाएगा : शिक्षा…

2 hours ago

Faridabad के इस गांव की ये..बेटी बनी सिविल जज…राज्य मंत्री राजेश नागर ने दी बधाई

बेटी बिपाशा खटाना ने समाज का नाम रोशन किया : राजेश नागर India News Haryana…

3 hours ago

Kurukshetra Crime News : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में एक बार फिर हुई दहशत भरी घटना

कुरुक्षेत्र में वर्ल्डवाइड इमीग्रेशन सेंटर पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग घटना के बाद पुलिस मौके…

3 hours ago