इंडिया न्यूज, Chhattisgarh IED Blast : छत्तीसगढ़ के जिला बीजापुर (bijapur) में प्रेशर IED की चपेट में आने से CRPF का एक जवान सत्यपाल सिंह शहीद हो गया है। बता दें कि जवान हरियाणा के जिला रोहतक का रहने वाला था। इस मामले की पुष्टि बीजापुर के SP आंजनेय वार्ष्णेय ने की है।
जानकारी के अनुसार बुधवार को सीआरपीएफ जवान एरिया डोमिनेशन के लिए धर्मारम से चिंतावगु की ओर गए हुए थे। बताया गया है कि यह इलाका नक्सलियों का गढ़ माना गया है। यहां जिस समय जवान लौट रहे थे तो उस दौरान चिंतावगु नदी के पास जवान सत्यपाल सिंह का पैर प्रेशर कएऊ की चपेट में आ गया। जवान के प्रेशर IED पर पैर रखते ही एक जोरदार धमाका हुआ जिसमें जवान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया वहीं अन्य जवान सुरक्षित हैं।
वहीं आपको यह भी जानकारी दे दें कि गत 3 महीने पहले भी नक्सलियों ने कायराना हरकत की थी। उस दौरान हुई मुठभेड़ में CRPF के 3 जवान शहीद हो गए थे। दरअसल RPF की रोड ओपनिंग पार्टी ड्यूटी पर निकली थी कि उसी दौरान हमला हो गया। जवानों ने भी नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया था।
ये भी पढ़ें : Udhampur Bomb Blast : ऊधरमपुर में 2 बसों में बलास्ट से हड़कंप
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Postal Department : डाक विभाग द्वारा आम व्यक्ति को डाकघर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Election Result On EC Website : विधानसभा आम चुनाव 2024 के…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Martyr Mahendra Singh : जिला के गांव लावण निवासी लगभग…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Counting : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Bhiwani : भिवानी जिला के गांव बलियाली में…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा में एक…