देश

Chief Minister Nayab Saini : पीजीआइएमएस रोहतक पहुंचे मुख्यमंत्री और रेवाड़ी फैक्ट्री हादसे में घायल हुए कर्मचारियों से मिले

India News (इंडिया न्यूज),Chief Minister Nayab Saini,रोहतक : आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रेवाड़ी के औद्योगिक क्षेत्र धारूहेड़ा की एक फ़ैक्ट्री में हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में घायल हुए कर्मचारियों से पीजीआई रोहतक में मुलाक़ात की और उनका हालचाल जाना। साथ मे पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने पीजीआई में अधिकारियों व डॉक्टर से बातचीत करते हुए कहा कि घायलों के उपचार में कोई कोताही न हो,ऐसा दिशा निर्देश दिए। सरकार घायलों की हरसंभव मदद के लिए तत्पर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी आचार संहिता लगी हुई है इसलिए कोई घोषणा नहीं कर सकते, लेकिन सरकार की ओर से उन्हें हर संभव मदद उपलब्ध करवाई जाएगी। सभी जल्द स्वस्थ हों ऐसी कामना करते हैं।

घायलों के उपचार में कोई कोताही ना बरतें

मुख्यमंत्री ने पीजीआईएमएस के अधिकारियों और डॉक्टरों को निर्देश दिए कि घायलों के उपचार में कोई कोताही ना बरतें। सरकार घायलों की हरसंभव मदद के लिए तत्पर है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी आचार संहिता लगी हुई है, इसलिए कोई घोषणा नहीं कर सकते, लेकिन सरकार की ओर से उन्हें हर संभव मदद उपलब्ध करवाई जाएगी. मुख्यमंत्रीने कहा कि सभी जल्द स्वस्थ हों ऐसी कामना करते हैं।

2 दिन पहले ही कंपनी और ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर हुई दर्ज

गौरतलब है कि रेवाड़ी की एक फैक्ट्री में 16 मार्च को बॉयलर फटने से करीब 39 कर्मचारी बुरी तरह झुलस गये थे। इनमें 5 लोगों की इलाज के दौरान मौत गई थी। 18 कर्मचारियों को रोहतक पीजीआई में रेफर किया गया है। वहीं कई लोग दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं। हादसे में मरने वाले सभी कर्मचारी यूपी के रहने वाले हैं। इस मामले में धारूहेड़ा थाना पुलिस ने 2 दिन पहले ही कंपनी और ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज भी कर ली है।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने घटना की जांच के दिए हैं आदेश

 हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं. एक घायल कर्मचारी के मुताबिक जिस समय बॉयलर फटा, उस समय कंपनी का इमरजेंसी गेट बंद था. मुख्यमंत्री नायब सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को शिवाजी कॉलोनी में पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर के बड़े भाई सुंदर दास ग्रोवर के निधन पर शोक जताया. दोनों नेताओं ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और अपनी संवेदना व्यक्त की.
Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Election-BJP: भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ लौटेगी, बीजेपी नेता किरण चौधरी ने किया बड़ा दावा

Haryana Election-BJP: भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ लौटेगी, बीजेपी नेता किरण चौधरी ने किया बड़ा…

20 mins ago

Haryana Election 2024: कांग्रेस में वापस आई खटपट की अटकलें, प्रचार में क्यों नहीं दिख रही कुमारी शैलजा

Haryana Election 2024: कांग्रेस में वापस आई खटपट की अटकलें, प्रचार में क्यों नहीं दिख…

38 mins ago

Haryana Polls 2024 : सांसद नवीन जिंदल ने किया दावा- नहीं बननी कांग्रेस की सरकार, 8 को भाजपा का पलड़ा ही होगा भारी

कहा- कांग्रेस काघोषणा पत्र जाली... भाजपा ने जो वादे किए, वो पूरा करेगी दुष्यन्त वीडियो…

58 mins ago