होम / चीन ने भारत के दो पत्रकारों का वीजा किया फ्रीज

चीन ने भारत के दो पत्रकारों का वीजा किया फ्रीज

• LAST UPDATED : April 5, 2023

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली (China freezes visas of two Indian journalists): चीन ने भारत के दो पत्रकारों के वीजा फ्रीज कर उनकी अपने देश में एंट्री रोक दी है। जानकारी के अनुसार चीनी अधिकारियों ने बीजिंग में सरकारी प्रसार भारती के प्रतिनिधि अंशुमन मिश्रा और द हिंदू के संवाददाता अनंत कृष्णन को सूचित किया कि उन्हें चीन वापस नहीं जाना चाहिए, क्योंकि उनके वीजा फ्रीज कर दिए गए हैं। कृष्णन और मिश्रा दोनों हाल ही में निजी कारणों से भारत आए थे। बता दें कि कुछ सप्ताह पहले भारत ने पड़ोसी मुल्क के एक पत्रकार को देश छोड़ने का निर्देश दिया था।

चीन ने अरुणाचल प्रदेश की सीमा से लगे क्षेत्र की 11 जगहों के नाम बदले

चीन द्वारा इस बीच अपने नक्शे में अरुणाचल प्रदेश की सीमा से लगे क्षेत्र की 11 जगहों के नाम बदले जाने का मामला सामने आया है। ड्रैगन ने बीते पांच साल में तीसरी बार ऐसा किया है। 2021 में भी उसने 15 जगहों के नाम बदले थे। इससे पहले 2017 में चीन ने छह जगहों के नाम बदले थे।
चीन के सरकारी अखबार ‘ग्लोबल टाइम्स’ के अनुसार चीन की सिविल अफेयर मिनिस्ट्री ने सोमवार को 11 नाम बदले जाने को अपनी स्वीकृति दी। ये सभी इलाके जेंगनेन (चीन के दक्षिण राज्य शिजियांग का हिस्सा) में आते हैं। इनमें से चार रिहायशी इलाके हैं और एक इलाका अरुणाचल की राजधानी ईटानगर के बेहद करीब है। वहीं पांच पहाड़ी क्षेत्र और दो नदियां हैं।

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT