Categories: देश

China Apps Banned in India जानें कौनसे 54 स्मार्टफोन ऐप्स देश में बैन

China Apps Banned in India

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
China Apps Banned in India केंद्र ने एक बार फिर चीन के ऊपर डिजिटल स्ट्राइक कर डाली। बता दें कि सरकार ने 54 स्मार्टफोन ऐप्स को देश में पूरी तरह से बैन कर दिया है। इन ऐप्स को बंद इसलिए किया जा रहा है कि इन सभी ऐप्स से भारत की सुरक्षा को खतरा पैदा हो रहा था। बैन किए ऐप्स में पॉपुलर गेम गरेना फ्री फायर और ऐपलॉक ऐप आदि शामिल हैं। ज्ञात रहे कि इससे पूर्व भी केंद्र ने जून 2020 में देश की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक, हैलो व वीचैट सहित 59 चीनी मोबाइल ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया था।

जानें इन एप्स पर लगा प्रतिबंध (China Apps)

सरकार ने जिन नए 54 ऐप्स को बैन किया है, उनमें स्वीट सेल्फी एचडी, ओनमोजी चेस, इक्वलाइजर और बास बूस्टर, सेल्सफोर्स एंट के लिए कैमकार्ड, ब्यूटी कैमरा- सेल्फी कैमरा, वीवा वीडियो एडिटर, टेनसेंट एक्सरिवर, आइसोलैंड 2: एशेज आॅफ टाइम लाइट, ऐपलॉक, डुअल स्पेस लाइट और ओनमोजी एरिनाजैसे ऐप्स शामिल हैं।

Read More : PM Modi Meets Dera Byas chief Gurvinder Dhillon जालंधर रैली से पहले डेरा ब्यास पहुंचे मोदी

भारतीय यूजर्स का डेटा कर रहे थे लीक

इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय के अनुसार ये सभी ऐप्स चीन और अन्य देशों में भारतीय यूजर्स का डेटा भेज रहे थे। माना जा रहा है कि ये ऐप्स विदेशी सर्वर पर भारतीय यूजर्स का डेटा लीक कर रहे थे। ऐप्स पर बैन के लिए गूगल के प्ले-स्टोर को आदेश दे दिए गए है।

जानें कब-कब लगा बैन

भारत सरकार ने पहले 29 जून, 2020 को चाइनीज ऐप्स बैन किए थे। इस दिन पहली डिजिटल स्ट्राइक कर 59 ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया गया था, जिसके बाद 27 जुलाई, 2020 को 47, 2 दिसंबर 2020 को 118 और नवंबर-2020 को 43 ऐप्स पर प्रतिबंध लगाए जा चुके है। अब आज यानि 14 फरवरी 2022 को 54 ऐप्स पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69 ए के तहत बैन लगा है।

Also Read: Punjab Polls 2022 पंजाब में नहीं चलेगी अरबपतियों की सरकार : राहुल

Also Read: Kanwarpal Gurjar Statement On Hijab Controversy मामला बेवजह ही उछाला जा रहा

Connect With Us: Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Assembly Election : हरियाणा की चर्चित सीटें, जिन पर टिकी हैं सबकी निगाहें 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election : हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान की…

8 hours ago

Rohtak Crime News : जागरण में गया था परिवार, पीछे से चोरों ने किया लाखों की नगदी और जेवरों पर हाथ साफ

चोर करीब 10.50 लाख रुपए की नगदी और करीब दो लाख रुपये के गहने और…

8 hours ago

Road Accident : तेज रफ्तार कार की टक्कर से तीन वर्षीय बच्ची की मौत

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Road Accident : पानीपत में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से…

9 hours ago

Panipat Crime : जान से मारने की नीयत से पति ने पत्नी की गर्दन पर तवे से छह बार किए वार, गंभीर चोटें आई

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat Crime : पानीपत के गांव नरायणा में देर रात को पति…

9 hours ago

Faridabad में अज्ञात बाइक सवारों ने भाजपा कार्यकर्ता को मारी गोली

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Faridabad : फरीदाबाद में शनिवार को मतदान के दौरान चुनावी ड्यूटी पर…

10 hours ago

Jind News : जींद के नागक्षेत्र सरोवर में डूबने से युवती की मौत 

परिजनों ने पार्लर संचालक पर कार्रवाई करने की मांग की India News Haryana (इंडिया न्यूज), Jind…

10 hours ago