Categories: देश

US vs China: चीन ने अमेरिका को अप्रत्यक्ष रूप से दी युद्ध के लिए चुनौती, जानिये पूरा मामला

इंडिया न्यूज, US vs China: अमेरिकी संसद के हाउस आफ प्रतिनिधि की राष्ट्रपति नैंसी पेलोसी की यात्रा को लेकर चीन और अमेरिका में नोक झोक शुरू हो गई है। चीन ने नैंसी की संभावित ताइवान यात्रा को लेकर खुली धमकी दी है। चीन ने अमेरिका को धमकी देते हुए कहा कि अगर अध्यक्ष नैंसी के साथ अमेरिकी सेना के युद्ध विमान ताइवान की सीमा में आते हैं तो उन्‍हें मार दिया जायेगा। इसमें खास बात ये है कि चीन की यह धमकी ऐसे वक्‍त दी है जब अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडन और चीन के राष्‍ट्रपति शी चिनफ‍िंग के बीच फोन पर लंबी बातचीत हुई।

1. विदेश मामलों के जानकार प्रो हर्ष वी पंत ने कहा कि इन दोनों देशों को लेकर पहली बार इस तरह कि बात सामने आयी है। उन्‍होंने कहा कि निश्‍चित रूप से युद्ध कि संभावनाएं बनी हुई हैं। उन्‍होंने आगे बात करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच तनाव चरम सीमा पर है। रूस यूक्रेन जंग के बाद चीन के हौसले बुलंद हो गए हैं। ताइवान को लेकर वह बेहद आक्रोश में है। देखना ये है कि अमेरिका इस पर अपनी क्या प्रतिक्रिया देता है। चीन ने अपना बात क्लियर कर दी है। अब अमेरिका की बारी है।

2. प्रो पंत ने आगे इस बारे में बात करते हुए कहा कि अगर अमेरिका इस मामले में चुप रहता है तो उसके मान को निश्‍चित रूप से धक्‍का लगेगा। उसकी महाशक्ति को ठेस पहुंचेगी। उन्‍होंने कहा बाइडन के समय में अफगानिस्‍तान के बाद ताइवान का मामला गरम है। अफगानिस्‍तान के मामले में भी अमेरिका की सनसनी हुई थी। अब ताइवान को लेकर एक बार फिर से अमेरिका का मान दाव पर है। अमेरिका इस दाव से बचने के लिए चीन ने सभी राजनयिक रास्‍ते बंद कर दिए हैं। चीन के इस बयान के बाद अमेरिका के बीच युद्ध जैसी स्थिति बन गयी है।

यह भी पढ़ें : CWG Day 2: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के वेटलिफ्टर्स ने जीते चार पदक, मीराबाई चानू ने जीता गोल्ड

3. उन्‍होंने कहा कि अफगानिस्‍तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद ही यह तय हो गया था कि ताइवान पर चीन की युद्ध कि स्थिति बन सकती है। यूक्रेन कि जंग के बाद यह बात क्लियर हो गयी। उन्‍होंने आगे इस बारे में बात करते हुए कहा कि चीन इस मौके की तलाश में था कि कब वह अमेरिका को खुली चुनौती दे सके। नैंसी की ताइवान यात्रा में उन्हें इसका मौका मिल गया। अब चीन ताइवान को लेकर आर-पार के मूड में है। अमेरिका का यह प्रयास होगा कि नैंसी की ताइवान यात्रा सुनिश्चित हो सके। इसके लिए वह जरूर कोई न कोई रास्ता निकाल लेगा।

चीन ने अमेरिका को दी युद्ध के लिए चुनौती

चीन के सरकारी अखबार के कमेंटेटर हू जिजिन ने ट्विटर पर लिखा है कि अगर अमेरिकी सेना के लड़ाकू विमान ताइवान में नैंसी के विमान का पहरा करते हैं तो हमला किया जायेगा। चीनी सेना को संकेत के रूप में गोलीबारी करके या दूसरे तरीकों से नैंसी के विमान और अमेरिकी लड़ाकू विमानों को बलपूर्वक रोकने का अधिकार है। इससे पहले चीन ने अमेरिका को ‘रेड लाइन’ पार न करने की चेतावनी दी थी। चीन के विदेश मंत्रालय के वक्ता झाओ लिजिन ने शुक्रवार को कहा कि अगर नैंसी ताइवान आएँगी तो अमेरिका को इसके नतीजे भुगतने के लिए तैयार रहे।

जानिये पूरा मामला

आपको बता दें कि ताइवान को लेकर एक बार फिर से अमेरिका और चीन टककर में हैं। इसके पीछे की वजह अमेरिकी संसद की राष्‍ट्रपति नैंसी पेलोसी की प्रस्थापित ताइवान यात्रा है। पेलोसी अपनी एशिया यात्रा के दौरान जापान, साउथ कोरिया, मलेशिया और सिंगापुर की यात्रा करने वाली है। चीन ने पेलोसी की इस यात्रा पर अपना सख्‍त ऐतराज जाहिर किया है। चीन ने कहा अगर नैंसी पेलोसी चीन की यात्रा करेंगी तो वह उसका जवाब देगा। पहले भी चीन अमेरिका को धमकी दे चूका है। यह मामला अमेरिका के मान का विषय है। अगर अमेरिका अपने इस कदम से पीछे हटा तो उसके मान को ठेस लग सकती है।

ये भी पढ़ें : All India District Legal Service Authorities Meet : हमारे देश के अधिकतर लोग ऑनलाइन पेमेंट की ओर अग्रसर : मोदी

यह भी पढ़ें : CWG 2022 Schedule Day 3: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के तीसरे दिन आज इन खिलाड़ियों से होगी पदक की उम्मीद, जानिए शेड्यूल

Connect With Us: Twitter Facebook

Neha Dhiman

Share
Published by
Neha Dhiman

Recent Posts

Panipat Counting Center पर सुरक्षा व कानून व्यवस्था के लिए 680 पुलिसकर्मियों को किया तैनात, पुलिस ने की ड्यूटियों की रिहर्सल

एसपी लोकेंद्र सिंह ने मतगणना स्थल का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा India…

20 mins ago

Haryana CM Face : “पार्टी में जब दोनों ही सीनियर मोस्ट है तो दोनों का नाम आना स्वाभाविक, फैसला हाईकमान ही करेगा”

हरियाणा में कांग्रेस की बहुमत वाली सरकार बनने जा रही है :  कुमारी सैलजा राहुल…

43 mins ago

Haryana Elections 2024: ’70 से ज्यादा सीटें जीतेगी कांग्रेस’, कांग्रेस प्रत्याशी आदित्य सुरजेवाला का दावा

India News Haryana, Haryana Elections 2024: हरियाणा में आगामी चुनावों के परिणाम को लेकर कांग्रेस…

1 hour ago

Panipat Crime News : पत्नी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

वारदात में प्रयुक्त तवा बरामद India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat Crime News : पानीपत…

1 hour ago

Ambala: अंबाला में मिली विवाहिता की निर्वस्त्र लाश, तलाक केस के बीच हत्या की आशंका

India News Haryana, Ambala: प्रदेश के अंबाला जिले में एक 29 वर्षीय महिला मोनिका का…

2 hours ago

Haryana Congress में सीएम चेहरे को लेकर हलचल हुई तेज

हुड्डा, सैलजा और रणदीप सुरजेवाला खेमा जुटे समर्थकों से मीटिंग और लॉबिंग में सीएम पद…

2 hours ago