इंडिया न्यूज, ताइपे China-Taiwan dispute: विस्तारवादी सोच के चलते चीन के अपने पड़ौसी देशों के साथ लगातार विवाद हो रहे हैं। कुछ दिन पहले जहां चीन के सैनिकों ने भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश की वहीं अब चीन ने ताइवान के पास जबरदस्त तरीके से हवाई ड्रिल की। ताइवान चीन के इस प्रयास को हवाई घुसपैठ के तौर पर देख रहा है।
चीन के हवाई जहाजों ने ताइवान की हवाई सीमा के नजदीक करीब 24 घंटे में 71 जहाजों ने उड़ान भरी। इनमें से 60 लड़ाकू विमान और ड्रोन थे। ताइवान के अनुसार जिन विमानों ने उड़ान भरी उनमें खतरनाक बमवर्षक विमान 6 एसयू 30, परमाणू बम वर्षक विमान भी शामिल थे। अलजजीरा के मुताबिक इस ड्रिल के बाद जारी बयान में ताइवान ने कहा की चीन पूरे इलाके की शांति को खतरे में डाल रहा है और उनके लोगों को डराने की कोशिश कर रहा है।
चीनी विमानों द्वारा की गई ड्रिल पर ताइवान द्वारा आपत्ति जताए जाने के बाद चीन ने इसका जवाब दिया। चीन ने कहा कि यह अमेरिका को चेतावनी है कि वह चीन और ताइवान के बीच दखल न दे। ज्ञात रहे कि पिछले दिनों अमेरिका ने ताइवान को सहयोग देने की अपनी बात को पुख्ता करते हुए अपने डिफेंस बजट में ताइवान के लिए 82 हजार करोड़ रुपए रखने की बात कही है। जिसके बाद चीन भड़का हुआ है और उसने ताइवान सीमा के पास यह ड्रिल की। ताइवान का कहना है कि ड्रिल के दौरान चीन के विमानों 46 बार उसके क्षेत्र में घुसपैठ की।
यह भी पढ़ें : सर्दी और धुंध ने बढ़ाई रेल यात्रियों की मुश्किलें
यह भी पढ़ें : Blizzard in America : बर्फीले तूफान ने अमेरिका में मचाई तबाही
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Postal Department : डाक विभाग द्वारा आम व्यक्ति को डाकघर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Election Result On EC Website : विधानसभा आम चुनाव 2024 के…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Martyr Mahendra Singh : जिला के गांव लावण निवासी लगभग…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Counting : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Bhiwani : भिवानी जिला के गांव बलियाली में…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा में एक…