देश

China’s activities in the Indian Ocean : हिंद महासागर में चीन की गतिविधियों पर पैनी नजर : नेवी चीफ

  • हिंद महासागर में चीन लगातार अपनी मौजूदगी बढ़ा रहा

India News (इंडिया न्यूज), China’s activities in the Indian Ocean, नई दिल्ली : अपनी विस्तारवादी सोच के चलते चीन हमेशा ही अपने पड़ौसी देशों के लिए चिंता का विषय रहा है। भारत के साथ भी उसकी न केवल जमीनी बल्कि लंबी जल सीमा भी लगती है। जिसके चलते चीन के प्रत्येक कदम पर भारत हमेशा अपनी पैनी निगाह रखता है। भारत और चीन हिंद महासागर में समुद्री सीमा बांटते हैं। यहां पर चीन लगातार अपनी मौजूदगी बढ़ाता जा रहा है। भारत भी चीन के इस प्रयास से अनजान नहीं है। इस बारे में जानकारी देते हुए शनिवार को नेवी चीफ एडमिरल हरि कुमार ने कहा चीन की नेवी के जहाज पाकिस्तान सहित कई देशों के पोर्ट के पास मौजूद हैं और भारतीय नौसेना की इस पर पूरी नजर है।

हिंद महासागर में चीन के कई युद्धपोत

समुद्री स्थिति स्पष्ट करते हुए एडमिरल कुमार ने कहा कि मौजूदा समय में हिंद महासागर में चीन के तीन से छह युद्धपोत मौजूद हैं। चीन द्वारा इस तरह की तैयारी को देखते हुए युद्ध की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। इन युद्धपोत की स्थिति पर बात करते हुए एडमिरल ने कहा कि इनमें से कुछ गल्फ आॅफ ओमान के पास हैं तो कुछ महासागर के पूर्वी तरफ रहते हैं। इसके अलावा कुछ चीनी रिसर्च शिप्स और कुछ मछली पकड़ने वाले जहाज भी वहां मौजूद हैं। एडमिरल कुमार ने कहा हम अपनी योजनाओं को रिफाइन करते रहते हैं। इससे हमारी क्षमता के विकास में भी मदद मिलती है।

पाकिस्तानी नौसेना तेजी से विकसित हो रही

भारत के दूसरे पड़ौसी देश जिससे भारत के रिश्ते कभी भी मधुर नहीं रहे हैं पाकिस्तान के बारे में भी एडमिरल कुमार ने विस्तार से बात की। कुमार ने कहा कि पाकिस्तानी नौसेना बहुत तेजी से डेवलप हो रही है और वह अपने बेड़े में लगातार नए युद्धपोत जोड़ रही है। वहीं चीन ने पिछले 10 सालों में कई जहाजों और पनडुब्बियों को शामिल किया है। कुमार ने कहा कि दोनों पड़ौसी देशों की हर गतिविधि पर भारतीय नौसेना हमेशा पैनी नजर बनाए रखती है। हम किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए हमेशा तैयार हैं। कुमार ने कहा कि हमारे बहादुर नौसैनिक हमेशा ही अपनी सीमाओं की रक्षा के लिए मुस्तैद हैं और किसी भी बड़े हमले का सफलतापूर्वक सामना करने में सक्षम हैं।

Harpreet Singh

Share
Published by
Harpreet Singh

Recent Posts

Fraud in Jind : गूगल में रेटिंग देकर रुपए कमाने का झांसा…, और इतने लाख रुपए हड़प लिए

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Fraud in Jind :जींद के मुआना गांव निवासी एक व्यक्ति…

8 mins ago

Anil Vij का विपक्ष पर तंज : कांग्रेस के मंथन में सिर्फ विष ही विष… 

किसानों को प्रणालीबद्ध तरीके से खाद मुहैया करवाया जा रहा  अंबाला से जल्द शुरू होगी…

21 mins ago

INLD के पास अब कहीं अपना अस्तित्व…, विधानसभा चुनाव में महज इतने मिले थे वोट

India News Haryana (इंडिया न्यूज), INLD : हरियाणा में विधानसभा चुनाव हो चुके हैं और…

38 mins ago

Pipli Parakeet Center : पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा पहुंचे पिपली और…, यहां की व्यवस्थाओं को लेकर ये बोले

बोले- एक समय था जब हरियाणा के पर्यटन केंद्र प्रदेश में नंबर वन होते थे…

2 hours ago

Haryana Farmers News: किसानों की बढ़ती समस्याओं का हवाला देते हुए पूर्व विधायक ने CM को लिख डाला पत्र

हरियाणा नायब सरकार के आने के बाद हर क्षेत्र में बेहतर काम करने का प्रयास…

2 hours ago