इंडिया न्यूज, बीजिंग (Chinese President’s visit to Russia) : चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 20 मार्च को मास्को पहुंच रहे हैं। चीनी राष्ट्रपति का यह रूसी दौरा तीन दिन का है। इस दौरान शी जिनपिंग रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतीन से मुलाकात करेंगे। यह जानकारी देते हुए चीन के विदेश मंत्रालय ने एक रिलीज जारी किया है। हालांकि दोनों राष्ट्रपति किस मुद्दे पर बातचीत करेंगे इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
सुरक्षा विशेषज्ञ चीनी राष्ट्रपति के इस दौरे को रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को देखते हुए अहम मान रहे हैं। उनका मानना है कि हो सकता है की चीन रूस और यूक्रेन के बीच पिछले एक साल से ज्यादा समय से चल रहे युद्ध को खत्म करवाने के लिए दोनों देशों की मध्यस्थता करे।
पिछले दिनों रूसी राष्ट्रपति ने युद्ध को समाप्त करने की इच्छा जाहिर की थी लेकिन उन्होंने यह भी कहा था कि रूस इस युद्ध को अपनी शर्तों पर खत्म करेगा। रूसी राष्ट्रपति के इस बयान के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति ने भी किसी भी तरह के दवाब के आगे झुकने से साफ इनकार कर दिया था।
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Indian Army : दिनांक 02 मार्च 2023 को भारत के…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rape Convict Jailed : पानीपत ए.एस.जे. सुखप्रीत सिंह की फास्ट…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Roadways Bus Accident : गुरुवार सायं गोहाना बरोदा रोड…
जीवन को जीने का होना चाहिए अलग अंदाज, नहीं करना चाहिए दिखावा "कार्यस्थल पर मानसिक…
राहुल गांधी ने दिया फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का गठन आदेश भूपेंद्र हुड्डा और उदयभान की…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Shamsher Singh Gogi's Allegation : शहर के सनातन धर्म सेवा…