होम / Cloud Burst In Manali : मनाली में बादल फटा, जान-माल का नुकसान नहीं

Cloud Burst In Manali : मनाली में बादल फटा, जान-माल का नुकसान नहीं

• LAST UPDATED : July 25, 2022

इंडिया न्यूज, Himachal Pradesh News : हिमाचल के जिला कुल्लू के मनाली में सेरी नाले (Seri Nala) में आज बादल फट गया, जिस कारण यहां भय का माहौल व्याप्त हो गया। बादल के फटने से चहुंओर पानी ही पानी नजर आने लगा। बता दें कि बादल फटने से ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ गया है। अफरा-तफरी के माहौल में चिंता की लकीरें लोगों पर साफ देखी जा रही हैं। Cloud Burst In Manali

जानकारी के अनुसार, रात करीब तीन बजे कुल्लू के मनाली स्थित पलचान के सेरी नाले में बादल फटने का समाचार आया है। बादल फटने से ब्यास नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है। उधर लोगों में भय भी व्याप्त हो गया है।

यहां लकड़ी का अस्थाई पुल नदी में बहा (Cloud Burst In Manali)

वहीं जहां चहुंओर पानी ही पानी नजर आने लगा है वहीं अभी तक बादल फटने से कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन गांव सोलंग को जोड़ने वाला अस्थाई लकड़ी का पुल नदी में बह गया।

यह भी पढ़ें : Coronavirus in India : देश में कोरोना के आज इतने मामले, जानें

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox