होम / CNG Price Hike : दिल्ली में सीएनजी उपभोक्ताओं को झटका, फिर बढ़े दाम

CNG Price Hike : दिल्ली में सीएनजी उपभोक्ताओं को झटका, फिर बढ़े दाम

• LAST UPDATED : December 17, 2022

इंडिया न्यूज, New Delhi (CNG Price Hike) : दिल्ली में एक बार फिर सीएनजी (CNG) उपभोक्ताओं को झटका मिला है। जी हां, यहां सीएनजी की कीमतों में 95 पैसे की बढ़ौत्तरी की गई है जिससे अब लोगों को एक किलो सीएनजी के लिए 79.56 रुपए चुकाने होंगे। इससे पहले दिल्ली में एक किलो सीएनजी की कीमत 78.61 रुपए थी। उक्त कीमतें आज से ही लागू हो चुकी हैं।

गुरुग्राम में सीएनजी का भाव

CNG Price Hike

CNG Price Hike

वहीं आपको बता दें कि गुरुग्राम में एक किलो सीएनजी की कीमत की बात करें तो यह 86.94 रुपए है। वहीं गाजियाबाद, नोएडा-ग्रेटर और नोएडा में 81.17 रुपए, रेवाड़ी में 78.61 रुपए और फरीदाबाद में 84.19 रुपए प्रति किलोग्राम पर मिल रही है। बता दें कि गत दिनों से प्राकृतिक गैस की कीमतों में उछाल सामने आया है।

पहले कब बढ़े थी दाम

8 अक्टूबर को CNG की कीमतों में बदलाव किया गया था। 8 अक्टूबर को 3 रुपए का इजाफा किया गया था जिस कारण इसकी कीमत 78.61 रुपए किलोग्राम हो गई थी जो पहले 75.61 रुपए किलोग्राम थी। इस वर्ष जनवरी में 54 रुपए प्रति किलो सीएनजी का भाव था।

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थित

वहीं देश में तेल के दाम पिछले करीब 7 महीने से स्थिर हैं। हालांकि जुलाई में महाराष्ट्र में पेट्रोल जरूर 5 रुपए और डीजल 3 रुपए प्रति लीटर सस्ता हुआ था, लेकिन बाकी राज्यों में दाम जस के तस बने हुए हैं।

ये भी पढ़ें : We women want शो में इस सप्ताह रहेगी घरेलू हिंसा पर चर्चा

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox