होम / Cold Wave : हरियाणा-पंजाब में शीत लहर का प्रकोप जारी, जल्द ही बारिश के आसार

Cold Wave : हरियाणा-पंजाब में शीत लहर का प्रकोप जारी, जल्द ही बारिश के आसार

• LAST UPDATED : January 11, 2024
  • धूप न निकलने से ठिठुरन बढ़ी, यातायात भी हुआ प्रभावित

India News (इंडिया न्यूज़), Cold Wave, चंडीगढ़ : उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी है। हरियाणा-पंजाब सहित क्षेत्र में कई जगहों पर कड़ाके की सर्दी देखने को मिल रही है। वहीं मौसम विभाग की मानें तो जल्द ही बारिश के भी आसार हैं। लोगों को 1 जनवरी से सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। पहाड़ों से आने वाली सर्द हवाएं लगातार लोगों की लगातार दुश्वारियां बढ़ा रही हैं। मौसम विभाग ने हरियाणा-पंजाब और दिल्ली में भीषण सर्दी का येलो अलर्ट जारी किया है।

हरियाणा में जिला फतेहाबाद सबसे ठंडा

इस समय हरियाणा में कड़ाके की ठंड के बीच फतेहाबाद सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 5.4 दर्ज किया गया। वहीं करनाल का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहा। हरियाणा-पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में में भी न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

धूप न निकलने से ठिठुरन बढ़ गई है। घने कोहरे के कारण सड़क यातायात, ट्रेन व विमान सेवाएं प्रभावित रहीं। मंगलवार देर रात से घने कोहरे की वजह से देशभर में 225 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में देरी हुई। वहीं, 125 से अधिक ट्रेन 2-10 घंटे की देरी से चलीं।

पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री की गिरावट

पंजाब में अमृतसर का अधिकतम तापमान बुधवार को 9.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.8 डिग्री नीचे है। वहीं राज्य के न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन यह सामान्य से 1.6 डिग्री ऊपर बना है। पटियाला का न्यूनतम पारा 6.2 डिग्री, लुधियाना 6.1 डिग्री, अमृतसर का 6.6 डिग्री, पठानकोट 7.6 डिग्री और फरीदकोट का न्यूनतम पारा 6.0 डिग्री दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें : Pakistan Airlines Balloon : फतेहाबाद में तीसरी बार फिर मिला पाकिस्तान एयरलाइंस का गुब्बारा, सनसनी

यह भी पढ़ें : Ghar Ghar Congress Har Ghar Congress Campaign : हरियाणा में कांग्रेस 15 जनवरी से शुरू करेगी अभियान

यह भी पढ़ें : Surajkund Mela 2024 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी मेले का उद्घाटन

यह भी पढ़ें : Honoring of Arjuna Awarded Players : अर्जुन अवाॅर्डी खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

Tags: