Cold Wave Continues नारनौल में तापमान पहुंचा एक डिग्री, 23 दिसंबर के बाद मिलेगी थोड़ी राहत

इंडिया न्यूज़,चंडीगढ़:
Cold Wave Continues : शीतलहर से पूरे प्रदेश में ठंड का कहर लगातार जारी है। लगातार गिरते पारे के कारण रात का तापमान कईं जिलों में रात का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक पहुंच गया है। नारनौल में शनिवार को रात को तापमान 1 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक शीतलहर का कहर जारी रहने की संभावना है।
पूरे उत्तर भारत में पारा गिरने का सिलसिला लगातार जारी है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा, पंजाब तथा राजस्थान में अगली 23 दिसंबर तक कड़ाके की ठंड पड़ेगी। इस दौरान रात का तापामान पूरे प्रदेश में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जाएगी।
राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को पारा 8.8 डिग्री सेल्सियस तक लुढक गया, जबकि अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री रहा। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहा। मौसम कार्यालय ने दिल्ली एवं आसपास के क्षेत्रों में वेस्टर्न डिस्टर्बन्स के कारण आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहने का अनुमान लगाया है।

19 से 23 दिसंबर के बीच प्रदेश में शीतलहर Cold Wave Continues

आईएमडी ने एक बयान में बताया, “19 दिसंबर से 23 दिसंबर के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, सौराष्ट्र और कच्छ में, 1 उत्तरी राजस्थान में गंभीर शीतलहर की स्थिति बनने का अनुमान है.”

धुंध से फसलों में होगा लाभ Cold Wave Continues

लगातार गिर रही धुंध के कारण प्रदेश में गेहू तथा सरसों की फसल में लाभ होगा। कृषि वैज्ञानिक डा. प्रताप सिंह सभ्रवाल ने बताया कि सरसाें तथा गेहूं की फसल के लिए इस समय ठंड बहुत आवश्यक है। ऐसे में मौसम में फसल तेजी से बढ़ती है। दिन में तापमान सामान्य रहना आवश्यक है वरना सरसों की फसल में नुकसान की संभावना रहती है।

Also Read : Haryana No. One Residential School गुरुकुल कुरुक्षेत्र लगातार पांचवे वर्ष बना हरियाणा का नंबर वन आवासीय विद्यालय

Connect With Us : Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Gangwar : ‘जो भी इस लड़ाई में आएगा वो’…., रोहतक में गैंगवार के बाद राहुल बाबा गैंग की धमकी

Haryana Gangwar : 'जो भी इस लड़ाई में आएगा वो'...., रोहतक में गैंगवार के बाद…

39 mins ago

Haryana Assembly Election: ‘अगर हमें मौका मिला तो…’,चुनावी प्रचार में विनेश फोगाट का बड़ा बयान

Haryana Assembly Election: ‘अगर हमें मौका मिला तो...’,चुनावी प्रचार में विनेश फोगाट का बड़ा बयान…

52 mins ago

Haryana Election 2024: चुनाव से पहले जब्त किए गए 3 करोड़, जानिए किसके पास और कहाँ जाता है ये पैसा?

Haryana Election 2024: चुनाव से पहले जब्त किया गए 3 करोड़, जानिए किसके पास और…

1 hour ago

Vij Taunts Kejriwal’s Haryana Rally : पहले केजरीवाल पंजाब से हरियाणा के हक का पानी दिलवाए… वे क्या देंगे हरियाणा को आकार

बोले- केजरीवाल का दीपका बुझ चुका, हरियाणा आकर क्या उजाला करेंगे India News Haryana (इंडिया…

1 hour ago