होम / Cold wave in Afghanistan : अफगानिस्तान में ठंड का कहर, -28 डिग्री तापमान

Cold wave in Afghanistan : अफगानिस्तान में ठंड का कहर, -28 डिग्री तापमान

• LAST UPDATED : January 25, 2023

इंडिया न्यूज, काबुल (Cold wave in Afghanistan) : इस साल अफगानिस्तान में ठंड कहर बरपा रही है। देश की बड़ी आबादी ठंड से परेशान है और सरकार कुछ नहीं कर पा रही। हजारों लोग बीमार हैं और सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही हजारों की संख्या में मवेशी भी मर रहे हैं। अफगानिस्तान में ठंड ने इतना कहर मात्र 15 दिन में बरपाया है।

रिपोर्ट के अनुसार पिछले करीब डेढ दशक से अफगानिस्तान में इस तरह की ठंड कभी नहीं पड़ी। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार के मुताबिक, देश के 2 करोड़ 83 लाख लोग, यानी करीब दो तिहाई आबादी को जिंदा रहने के लिए तुरंत मदद की जरूरत है। ठंड के चलते 10 से 19 जनवरी तक 78 मौतें हुई थीं। पिछले एक हफ्ते में ये आंकड़ा दोगुना हो गया।

तालिबान के सत्ता में आने के बाद बिगड़े हालात

तालिबान के अफगानिस्तान में दोबारा सत्ता में आने के बाद से यहां के हालात लगातार बद से बदत्तर होते जा रहे हैं। देश में निवेश आना बंद हो चुका है। इसके साथ ही अफगानिस्तान से निर्यात होने वाली वस्तुओं पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। इससे प्रतिव्यक्ति आय प्रभावित हुई है। लोगों का रोजगार खत्म हुआ है और आबादी का एक बड़ा हिस्सा भूखमरी की कगार पर है। इसी के चलते अफगानिस्तान में सर्दी के कहर के चलते लोग तेजी से मौत का शिकार हो रहे हैं।

दूर-दराज के क्षेत्रों में नहीं पहुंच पा रही सहायता

सर्दी के एकदम बढ़ जाने के बाद हालात तेजी से बदले हैं। शहरी क्षेत्रों की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा लोगों की मौत हो रही है। वहां पर सहायता मुहैया करवाना भी मुश्किल हो रहा है। जिसके चलते लोग असुविधा के चलते दम तोड़ रहे हैं।

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox