देश

Commercial Gas Cylinder Price Hike : कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 103 रुपए बढ़े

India News (इंडिया न्यूज़), Commercial Gas Cylinder Price Hike, नई दिल्ली : देश में त्योहारों के सीजन में लोगों को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। आज देश में करवाचौथ का त्योहार मनाया जा रहा है और आज से ही कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 103 रुपए का इजाफा किया गया है।

गैस के ये दाम 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर (Commercial LPG Cylinder Rate) के लिए हैं और इसका खास तौर पर असर खाने-पीने की इंडस्ट्री और रेस्टोरेंट कारोबार पर ज्यादा देखा जाएगा, लेकिन बाहर खाना-पीना आपके लिए महंगा होने वाला है। आज एक नवंबर से दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़कर 1833 रुपए प्रति सिलेंडर हो गए हैं जबकि पिछले महीने एक अक्टूबर को ये 1731.50 रुपए पर थे।

दिल्ली में कमर्शियल रसोई गैस आज से 101.50 रुपए महंगी हो गई है। कोलकाता में रसोई गैस के दाम 103.50 रुपए बढ़ गए हैं और ये 1943 रुपए पर आ गए हैं जबकि पिछले महीने इसके रेट 1839.50 रुपए पर थे। मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 1785.50 रुपए पर आ गए हैं और ये 101.50 रुपए महंगा हुआ है। अक्टूबर में इसके रेट 1684 रुपए पर थे। चेन्नई में गैस सिलेंडर के दाम 1999.50 रुपए पर आ गए हैं और ये 101.50 रुपए बढ़ गए हैं। अक्टूबर में इसके रेट 1898 रुपए पर थे।

गत माह भी इतने बढ़े थे दाम

इससे पिछले महीने भी तेल कंपनियों ने लोगों को तगड़ा झटका देते हुए कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 209 रुपये की बढ़ोतरी कर दी थी। हालांकि आज यानि 1 नवंबर को घरेलू एलपीजी की कीमत में कोई चेंज नहीं किया गया और ये पुराने रेट पर बरकरार हैं। देश के चार प्रमुख मेट्रो शहरों को देखें तो दिल्ली में 14.20 किलोग्राम वाला घरेलू गैस सिलेंडर 903 रुपए, कोलकाता में 929, मुंबई में 902.50 और चेन्नई में 918.50 रुपए में मिल रहा है।

यह भी पढ़ें : Maratha Reservation Protest : महाराष्ट्र में 9 दिनों में जानिए इतने लोग कर चुके आत्महत्या

यह भी पढ़ें : Encounter in Baramula : आतंकवादियों ने हेड कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या की

यह भी पढ़ें : ED Summons Kejriwal : सीएम अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ीं, 2 नवंबर को ईडी के समक्ष होना होगा पेश

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Air Pollution: हरियाणा के छह शहरों की हवा खराब, मंत्री राव नरबीर ने अधिकारियों से तलब की रिपोर्ट

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Air Pollution: हरियाणा के छह शहरों की वायु गुणवत्ता गंभीर…

7 mins ago

Supreme Court: ‘आधार उम्र निर्धारित करने का दस्तावेज नहीं’, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का फैसला हुआ रद्द

सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा-पंजाब सरकार के उस फैसले को ख़ारिज कर दिया जिसमे मुआवजा देने…

51 mins ago

CM Nayab Saini: ‘गुरूग्राम को स्मार्ट सिटी बनाना पहला काम’, हरियाणा के विकास के लिए CM सैनी का बड़ा बयान

हरियाणा में CM सैनी ने लोगों की समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए समाधान शिविर…

1 hour ago

Haryana Goverment Job: हरियाणा में 9 हजार युवकों ने आखिर क्यों छोड़ी सरकारी नौकरी? जानिए क्या है असल वजह

हरियाणा एक ऐसा राज्य है जहाँ प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। हजारों ऐसे युवा…

2 hours ago

Haryana Mandi News : धान और बाजरा की चल रही खरीद के लिए किसानों को इतने..करोड़ रुपए का किया भुगतान 

अब तक 41,07,115 मीट्रिक टन धान मंडियों में पहुंचा, 38,54,881 मीट्रिक टन की हो चुकी…

11 hours ago