मुख्यमंत्री भगवंत मान ने की घोषणा
इंडिया न्यूज, पटियाला (Compensation for destroyed crops in Punjab) : बेमौसमी बारिश से खत्म हुई फसलों के चलते पंजाब सरकार ने किसानों को राहत देने की पूरी तैयारी कर ली है। इस संबंधी घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि किसानों के हित प्रदेश सरकार की पहली प्राथमिकता है। इसी के चलते सीएम मान ने एलान किया कि वैसाखी के मौके पर 14 अप्रैल को किसानों के खातों में गेहूं के फसलों के नुकसान का मुआवजा डाल दिया जाएगा।
सीएम ने कहा कि वह खुद हाल ही में फाजिल्का, मलोट, मुक्तसर व बठिंडा इलाकों का दौरा करके बारिश से तबाह गेहूं की फसलों का मुआयना करके आए हैं। उन्होंने बताया कि प्रभावितों को 15000 रुपए प्रति एकड़ का मुआवजा सरकार की ओर से दिया जाएगा। इस मौके पर राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा के अलावा पंजाब के सेहत मंत्री डॉ. बलबीर सिंह व कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा भी मौजूद रहे।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को पटियाला के पोलो ग्राउंड के जिम्नेजियम हाल में आयोजित प्रदेशस्तरीय समागम में ‘सीएम दी योगशाला’ प्रोजेक्ट का आगाज किया। भगवंत मान ने मुफ्त में योग प्रशिक्षण हासिल करने के लिए लोग टोल फ्री नंबर 76694-00500 भी जारी किया। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट के तहत प्रशिक्षित योग इंस्ट्रक्टर खुले पार्कों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को मुफ्त में योग सिखाएंगे।
हर दिन आने वाली लगभग 30-35 प्रतिशत समस्याओं का मौके पर ही हो रहा समाधान…
अब तक 41,07,115 मीट्रिक टन धान मंडियों में पहुंचा, 38,54,881 मीट्रिक टन की हो चुकी…
हरियाणा पुलिस की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली तथा बेस्ट प्रैक्टिसेज के बारे में जानकारी की प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय…
मुख्यमंत्री ने जिला नगर आयुक्तों और नगर निगम आयुक्तों के साथ की अहम बैठक अधिकारियों…
28 नवंबर से 15 दिसंबर 2024 तक अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जाएगा मुख्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), MLA Shakti Rani Sharma : गुरुवार देर सायं भाजपा विधायक दल…