होम / Congress Bharat Jodo Yatra के 100 दिन पूरे

Congress Bharat Jodo Yatra के 100 दिन पूरे

• LAST UPDATED : December 16, 2022

राजस्थान में यात्रा का आज 12वां दिन

इंडिया न्यूज, जयपुर Congress Bharat Jodo Yatra : लोगों को जागरूक करने के लिए और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के लिए कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा लगातार जारी है। राहुल गांधी के नेतृत्व में सिंतबर में शुरू हुई यह यात्रा कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक होगी। यात्रा के शुरू से ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोश देखने को मिल रहा है।

Congress’s Bharat Jodo Yatra

यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता केंद्र में सत्तासीन भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों को जनता के सामने ला रहे हैं। वर्तमान में भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में है। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का राजस्थान में आज 12वां दिन है। यह यात्रा अगले कुछ दिन राजस्थान में रहेगी और उसके बाद यह हरियाणा में प्रवेश करेगी।

दोसा में पायलट के समर्थन में नारेबाजी

Congress’s Bharat Jodo Yatra

राहुल गांधी यात्रा के दौरान आज राजस्थान के दोसा में हैं। दोसा पायलट परिवार का गढ़ माना जाता है। यही कारण है कि राहुल गांधी के सामने सचिन पायलट के पक्ष में उनके समर्थकों ने खूब नारेबाजी की। ज्ञात रहे कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है यहां पर अशोक गहलोत मुख्यमंत्री हैं लेकिन राजस्थान कांग्रेस की गुटबाजी किसी से छुपी हुई नहीं है। सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच हमेशा से मतभेद रहे हैं। हाई कमान को भी इस बात का अच्छे से पता है।

संगठन एकजुट होकर चुनाव लड़ेगा : जयराम रमेश

राजस्थान कांग्रेस के आपसी मतभेद और सीएम पद के दावेदार के बारे में बात करते हुए कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि पार्टी एकजुट है और एकजुट होकर ही आने वाला विधानसभा चुनाव लड़ेगी। मुख्यमंत्री किसी बनाया जाए यह चुनाव जीतने के बाद तय कर लिया जाएगा। उन्होंने कहाकि कांग्रेस में संगठन ही सर्वोपरि है।

यह भी पढ़ें : Congress President Kharge ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox