HTML tutorial
होम / Congress Bharat Jodo Yatra Ludhiana Punjab : यात्रा के दौरान सांसद की हार्ट अटैक से मौत

Congress Bharat Jodo Yatra Ludhiana Punjab : यात्रा के दौरान सांसद की हार्ट अटैक से मौत

• LAST UPDATED : January 14, 2023

इंडिया न्यूज, Congress Bharat Jodo Yatra Ludhiana Punjab : पंजाब में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ा यात्रा चल रही है। इस दौरान आज सुबह जालंधर से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह भी मौजूद थे जिनका हार्ट अटैक आने से निधन हो गया।

कुछ देर के लिए यात्रा रोकी

आपको जानकारी दे दें कि आज शनिवार को भारत जोड़ो यात्रा लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा से फगवाड़ा की तरफ जा रही थी और यात्रा के दौरान संतोख सिंह (76) भी शामिल थे। यात्रा के दौरान उन्हें कुछ बैचेनी हुई जिस कारण लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल भिजवाया लेकिन उनका निधन हो गया। जिसके बाद कुछ देर के लिए यात्रा को रोक दिया गया

आइए जानिये कौन थे संतोख सिंह

आपको जानकारी दे दें कि संतोख सिंह जालंधर से मौजूदा सांसद थे। वे दूसरी बार सांसद बने थे। उन्होंने 2014 में जीत का परचम फहराया था। 2019 को फिर वे सांसद बने थे। वहीं अगर राजनीतिक सफर की बात की जाए तो उन्होंने 1978 में अपना राजनीतिक सफर पंजाब युवा कांग्रेस नेता के तौर पर शुरू किया था।

पंजाब में ऐसा रहेगा भारत जोड़ो यात्रा का पूरा शेड्यूल

  • 14 जनवरी के दिन लाडोवाल टोल, गिल लुधियाना के पास सुबह 6 बजे भारत यात्रा शुरू हुई है, दोपहर विश्राम के बाद साढ़े 3 बजे फिर जीसी रिसॉर्ट गोराया से यात्रा आगे आएगी।
  • 15 जनवरी को सुबह 6 बजे एलपीयू यूनिवर्सिटी से यात्रा की शुरुआत की जाएगी। फिर कुछ विश्राम के बाद 3.30 बजे बीएमसी चौक जालंधर से दोबारा आगे बढ़ेगी।
  • 16 जनवरी की बात करें तो सुबह 6 बजे गारंव काला बकरा से पद यात्रा शुरू होगी। दोपहर विश्राम के बाद आदमपुर के गांव खरल कलां से यात्रा शुरू होगी।
  • 17 जनवरी को उक्त यात्रा की शुरुआत सुबह 6 बजे दसूआ के झींगर खुर्द से होगी। दोपहर को अल्प विराम के बाद 3.30 बजे गोंसपुर से यात्रा आगे बढ़ेगी।
  • 18 जनवरी को 7वें दिन मुकेरियां भंगाला से यात्रा शुरू होगी और हिमाचल में प्रवेश करेगी।
  • 19 जनवरी को पंजाब में यात्रा आखिरी दिन होगा। इस दौरान राहुल गांधी पठानकोट में दोपहर 12 बजे एक बड़ी रैली में अपना संबोधन रखेंगे।

यह भी पढ़ें : Bharat Jodo Yatra : अंबाला शहर में भारत जोड़ो यात्रा का भव्य स्वागत

ये भी पढ़ें : We Women Want एपिसोड में इस बार महिलाओं के इन मुद्दों पर रहेगी चर्चा

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox