होम / Congress Bharat Jodo Yatra : 37वें दिन कर्नाटक के रामपुरा से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा

Congress Bharat Jodo Yatra : 37वें दिन कर्नाटक के रामपुरा से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा

• LAST UPDATED : October 14, 2022

इंडिया न्यूज, Bengaluru News (Congress Bharat Jodo Yatra) : पूरे देश को पार्टी की विचारधार से रू-ब-रू कराने और कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जारी है। कांग्रेस नेता व पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (rahul gandhi) के नेतृत्व में चल रही यात्रा 37वें दिन कर्नाटक के रामपुरा से शुरू हुई।

इस दौरान काफी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के साथ यात्रा में भाग लिया। इसके साथ ही कांग्रेस ने अपने ट्वीटर पेज पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि यात्रा के दौरान तिरंगे से मिल रही ताकत…इस लिए हर दिन आसान लग रहा है।

यात्रा 12 राज्यों से होकर गुजरेगी

इससे पहले गुरुवार को 36वें दिन राहुल गांधी ने चित्रदुर्ग (बैंगलोर) के बोमागोंडानहल्ली से अपनी यात्रा की शुरुआत की। इस बीच राहुल गांधी के साथ कर्नाटक कांग्रेस के कई बड़े नेता भी यात्रा में शामिल हुए। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अब तक 925 किमी की दूरी तय कर चुकी है। यात्रा 12 राज्यों से होकर गुजरेगी और कश्मीर में खत्म होगी।

प्रधानमंत्री पर निशाना साधा

कांग्रेस नेता ने अपने दौरे के 35वें दिन बुधवार को चित्रदुर्ग में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी सरकार और प्रधानमंत्री पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार निजीकरण के नाम पर देश की सरकारी संपत्तियों को एक-एक करके बेच रही है। उन्होंने कहा कि वह बड़े पैमाने पर सरकारी संपत्तियों के चल रहे निजीकरण से सहमत नहीं हैं। पार्टी सत्ता में आने पर सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) के निजीकरण की अनुमति नहीं देगी।

कश्मीर में खत्म होगा मार्च

148 दिनों का यह मार्च कश्मीर में खत्म होगा। पांच महीने की यात्रा 3,500 किमी और 12 से अधिक राज्यों को कवर करेगी। पदयात्रा (मार्च) प्रतिदिन 25 किमी की दूरी तय करेगी। यात्रा में पदयात्रा, रैलियां और जनसभाएं शामिल होंगी, जिसमें सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें : Gyanvapi Masjid Case : हिंदू पक्ष को कोर्ट का झटका, नहीं होगी कथित शिवलिंग की कार्बन डेटिंग

यह भी पढ़ें : SYL Canal Dispute : बेनतीजा रही एसवाईएल मुद्दे पर बैठक

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox