होम / कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी कोरोना पॉजिटिव

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी कोरोना पॉजिटिव

• LAST UPDATED : June 3, 2022

इंडिया न्यूज, Delhi News: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बाद आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। इस बारे में जानकारी उन्होंने आज दी। प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि मैं कोविड संक्रमित हो गई हूं। कोरोना के हल्के लक्षण हैं जिस कारण मैंने खुद को घर में क्वारंटाइन किया है। बता दें कि बीते बुधवार को ही प्रियंका गांधी लखनऊ से दिल्ली लौटी थीं। वहीं प्रियंका ने कहा है कि जो भी लोग उनके संपर्क में आए हैं वे सभी लोग से कोरोना का टेस्ट जरूर करवा लें।

सोनिया गांधी की भी कल ही आई कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट

Sonia Gandhi Corona Positive

सोनिया गांधी कोरोना पॉजिटिव, स्वयं को किया आइसोलेट

जानकारी के अनुसार कल ही कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित कुछ कांग्रेस नेताओं की भी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई। इस बारे में रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि सोनिया गांधी को हल्का बुखार था, जिसके बाद उनका चेकअप कराया गया तो वे कोरोना संक्रमित पाई गई।

8 जून को ही ईडी के सामने होना है पेश

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी मिली तो उन्होंने स्वयं को आइसोलेट कर लिया है। वहीं सोनिया ने कहा कि जो भी उनके संपर्क में आए है वे सभी नेता अपनी जांच जरूर कराएं। बता दें कि 8 जून को सोनिया गांधी को प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश भी होना है। सोनिया ने कहा कि वह अवश्य ही 8 जून को ईडी के समक्ष पेश होंगी।

24 घंटों में भारत में 4041 नए कोरोना संक्रमित मरीज

Today Corona Update of Chandigarh

देश में आज 3 माह बाद कोरोना ने फिर लंबी छलांग लगाई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार दैनिक बीते 24 घंटों में भारत में 4041 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। भारत में सबसे अधिक मामले देखे जाएं तो यह केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में एक बार फिर मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: पंजाब के मुख्यमंत्री गायक सिद्धू मूसेवाला के घर पहुंचे, परिजनों को बंधाया ढांढस

यह भी पढ़ें: बदले की आग, सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस की Inside Story

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox