देश

Haryana’s CM Nayab Saini In Rajasthan : ओबीसी और एससी वर्ग की विरोधी है कांग्रेस, जबकि भाजपा ने सभी वर्गों को दिया सम्मान : नायब सैनी

  • वैश्विक बीमारियों के आने पर कांग्रेस हमेशा हाथ पर हाथ धरे बैठी रही : मुख्यमंत्री हरियाणा
  • नरेंद्र मोदी ने युवाओं, महिलाओं और किसानों के जीवन को खुशहाल बनाने का किया काम: नायब सैनी

India News (इंडिया न्यूज), Haryana’s CM Nayab Saini In Rajasthan : शुक्रवार को भी हरियाणा के मुख्यमंत्री ने राजस्थान के बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र में जनसभा में कहा है कि कांग्रेस ने हमेशा पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति के लोगों को वोट बैंक के रूप में प्रयोग किया है और उन्हें अधिकारों से वंचित रखने का काम किया है।

27 मंत्री ओबीसी समाज से हैं जो अपने आप में एक रिकॉर्ड

नायब सैनी बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र के बालतोरा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार कैलाश चौधरी के समर्थन में विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जब ओबीसी को अधिकार देने की बात आई तो कांग्रेस ने इनका अधिकार देने से रोकने का काम किया और जब मंडल कमीशन की रिपोर्ट लागू करने की बात आई तो उसका भी कांग्रेस ने डटकर विरोध किया। मंडल कमीशन पर 1 घंटे से ज्यादा समय तक राजीव गांधी लोकसभा में बोले और इस रिपोर्ट को रुकवाने का प्रयास करते रहे। सैनी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति के लोगों को ऊपर उठाने का काम किया। आज केंद्रीय मंत्रिमंडल में 27 मंत्री ओबीसी समाज से हैं जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

Haryana’s CM Nayab Saini In Rajasthan : कांग्रेस ने पानी नहीं देने की बात कही

कांग्रेस पर जमकर बरसे सैनी हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा ने पिछले दिनों सरप्लस पानी राजस्थान को देने का प्रस्ताव पास किया है। कांग्रेस इसके भी विरोध में है। कांग्रेस ने पानी नहीं देने की बात कही है। उन्होंने लोगों से सीधा सवाल किया कि क्या उन्हें पानी चाहिए और पानी चाहिए तो भाजपा को जितवाना ही होगा। वैश्विक महामारियों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि वैश्विक महामारियां पहले भी आती रही हैं, लेकिन कांग्रेस की सरकारों ने कभी भी इन पर ध्यान नहीं दिया।

समस्या को बनाए रखकर वोट हासिल करने का काम किया

उन्होंने कहा कि पोलियो की वैक्सीन आने में 20 साल लगे। चेचक की वैक्सीन आने में 30 साल लगे और प्लेग की वैक्सीन आने में 40 साल लगे। इस दौरान कांग्रेस की सरकारें थी, लेकिन जब नरेंद्र मोदी के शासनकाल में कोरोना की महामारी आई तो नरेंद्र मोदी ने देश को सजग करने और संभालने का काम किया। मोदी सरकार ने 8 महीने में दो वैक्सीन तैयार करवा दी, जो न केवल देश के लोगों को फ्री लगी, बल्कि 100 देशों में भारत ने वैक्सीन भेजने का काम किया।‌ सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा समस्या को बनाए रखकर वोट हासिल करने का काम किया है जबकि भाजपा ने समस्या का समाधान निकालकर समस्या को खत्म किया है।

गरीबी मिटाने के नाम पर वोट हासिल करती रही कांग्रेस

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि जम्मू कश्मीर की समस्या को बनाए रखकर कांग्रेस वोट हासिल करती रही। गरीबों का शोषण कर गरीबी मिटाने के नाम पर वोट हासिल करती रही, लेकिन कांग्रेस ने न तो जम्मू कश्मीर की समस्या को दूर करने का काम किया और न ही देश से गरीबी मिटाने की दिशा में कदम उठाया। उन्होंने राजस्थान के लोगों को याद करवाया कि राजस्थान के हेमराज का सिर कांग्रेस के राज में धड़ से अलग कर दिया गया। सौरव कालिया के 28 टुकड़े किए गए। पंजाब के सरबजीत की बहन अपने भाई की सुरक्षित रिहाई के लिए गुहार लगाती रही लेकिन कांग्रेस के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। वहीं भाजपा के शासनकाल में अभिनंदन की 24 घंटे से भी कम समय में सुरक्षित रिहाई हो गई।

कांग्रेस के राज में विकास के कार्य नहीं हो पाते थे

उन्होंने कांग्रेस को भ्रष्टाचार की जड़ बताते हुए कहा कि कांग्रेस के राज में चारों तरफ भ्रष्टाचार फैला हुआ था। यही कारण था कि कांग्रेस के राज में विकास के कार्य नहीं हो पाते थे, लेकिन आज भाजपा के राज में विकास के काम खूब हो रहे हैं और भ्रष्टाचारी जेल में जा रहे हैं। उन्होंने सड़क, रेल और एयर कनेक्टिविटी का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने देश में दूरी को कम करने का काम किया है। इसके अलावा एम्स, मेडिकल कॉलेज, शिक्षा संस्थान बनाकर लोगों को शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का काम किया है।

यह भी पढ़ें : Big Accident In Panipat : पानीपत में हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से महिला की मौत

यह भी पढ़ें : New Order Of Directorate Of School Education Haryana : अब आधार कार्ड या परिवार पहचान पत्र के बिना भी होंगे स्कूलों में दाखिले

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

8 hours ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

8 hours ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

8 hours ago