Categories: देश

Congress Leader Rahul Gandhi : मैंने संसद में कुछ भी गलत नहीं कहा : राहुल गांधी

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली (Congress Leader Rahul Gandhi): कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गत दिनों बजट सत्र के दौरान संसद में पीएम मोदी और गौतम अडाणी के रिश्तों को लेकर की गई अपनी टिप्पणी पर अपना स्पष्टीकरण लोकसभा सचिवालय को सौंप दिया है। ज्ञात रहे कि भाजपा ने राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पर की गई टिप्पणी पर घेरते हुए राहुल को विशेषाधिकार का नोटिस जारी किया था।

यह नोटिस भाजपा सांसद व केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और निशिकांत दुबे ने जारी किया था। इस नोटिस का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने अपने बयान को सही ठहराया। इसके लिए अलग-अलग कानूनों का हवाला दिया है।

राहुल गांधी ने 7 फरवरी को तस्वीर दिखाते हुए की थी टिप्पणी

ज्ञात रहे कि गत सात फरवरी को संसद का बजट सत्र चल रहा था तो राहुल गांधी ने हिंडनबर्ग की अडानी को लेकर जारी की गई रिपोर्ट पर केंद्र सरकार के ढुलमुल रवैये की आलोचना की थी। राहुल गांधी ने सदन में एक तस्वीर दिखाई जिसमें अडानी और प्रधानमंत्री एक साथ बैठे हुए थे। इसके बाद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री से प्रश्न किया था कि वे अपने और अडानी के रिश्तों के बारे में संसद को बताएं।

भाजपा ने जताई थी आपत्ति

राहुल गांधी के बयान को लेकर भाजपा ने संसद के दोनों सदनों में हंगामा किया था और राहुल गांधी के बयान की निंदा की थी। जिसके बाद भाजपा सांसदों ने राहुल गांधी को विशेषाधिकार नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा था।

ये भी पढ़ें: अडानी ग्रुप के निवेशकों को घबराने की जरूरत नहीं : सीएफओ

ये भी पढ़ें: कनाडा में मंदिर के बाहर लिखे भारत व मोदी विरोधी नारे

Connect With Us : Twitter, Facebook

Harpreet Singh

Share
Published by
Harpreet Singh

Recent Posts

Haryana Election Result 2024 : 57 साल के इतिहास में लगातार तीसरी बार सरकार बनाकर भाजपा ने रचा इतिहास

 10 साल बाद सत्ता का सपना देख रही कांग्रेस का सपना चकनाचूर नायब सैनी ही…

1 hour ago

CM Nayab Saini के नेतृत्व में भाजपा की धाकड़ जीत

मंत्रियों पर भारी पड़ी लोगों की नाराज़गी India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini  :…

2 hours ago

JP Nadda Attacks Congress : “जहां कांग्रेस है वहां करप्शन है, कमीशन है, क्रिमिनलाइजेशन है” 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), JP Nadda Attacks Congress : जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा…

2 hours ago

PM Narendra Modi : हरियाणा के लोगों ने कमाल कर दिया, कमल- कमल कर दिया

India News Haryana (इंडिया न्यूज), PM Narendra Modi : हरियाणा में मिली शानदार जीत का…

3 hours ago

Haryana Assembly Election Results : कम समय में नायब सैनी ने कैसे पलटी बाज़ी

नायब सिंह सैनी ने उस समय में पार्टी को बड़ी जीत दिलाई है, जब प्रदेश…

5 hours ago