होम / Congress Manifesto 2024 : ‘महिलाओं को 1 लाख सालाना, 30 लाख नौकरियां, MSP कानून’

Congress Manifesto 2024 : ‘महिलाओं को 1 लाख सालाना, 30 लाख नौकरियां, MSP कानून’

• LAST UPDATED : April 5, 2024
  • कांग्रेस ने 48 पेज का घोषणा पत्र किया जारी

India News (इंडिया न्यूज), Congress Manifesto 2024, नई दिल्ली : देशभर में लोकसभा चुनाव पर सबकी नजरें टिकी हुई है। इसी बीच अब कांग्रेस ने आज 48 पेज का एक घोषणा पत्र जारी किया। इस दौरान दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में सोनिया, राहुल, खड़गे और मेनिफेस्टो कमेटी के अध्यक्ष पी चिदंबरम मौजूद थे। इस मौके पर कांग्रेस ने 5 न्याय और 25 गारंटी की घोषणा की। घोषणा पत्र में गरीब परिवार की महिला को साल में 1 लाख रुपए देने, MSP को कानून बनाने, जाति जनगणना कराने और मजदूरी 400 रुपए दिन करने का जिक्र है।

मेनिफेस्टो में इन पर भी फोकस

कांग्रेस ने अपने घोषणपत्र में मजदूर, युवा, महिला, और किसान किसी की भी अनदेखी नहीं है। इन सभी वर्गों के लिए अलग-अलग तरह की योजना पर फोकस किया गया है। पार्टी ने कहा है कि उसका घोषणा पत्र वर्क, वेल्थ और वेलफेयर पर आधारित है। यहां वर्क के मायने रोजगार, वेल्थ के मायने आमदनी और वेलफेयर के मायने सरकारी स्कीम्स के फायदे दिलाना है।

जानें कौन सी है 4 बड़ी घोषणाएं

  • पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां सख्ती से कानून के अनुसार कार्य करेंगी। हर मामला संसद या राज्य विधानमंडलों की निगरानी में लाया जाएगा।
  • वन नेशन-वन इलेक्शन का विरोध। सरकार आने पर लोकसभा-विधानसभा चुनाव तय समय पर ही करवाएंगे।
  • मतदान ईवीएम के जरिए ही होंगे, लेकिन वीवीपीएटी की पर्ची से मिलान होगा।
  • 10वीं अनुसूची में संसोधन का वादा। इसके जरिये दलबदल करने पर विधानसभा या संसद की सदस्यता स्वयं समाप्त हो जाएगी।

यह भी पढ़ें : Kejriwal’s Daily Routine in Jail : जानिए जेल में ऐसे समय बिताते हैं केजरीवाल

यह भी पढ़ें : Gurugram Kidney Racket : गुरुग्राम में होटल से चल रहा था अवैध रूप से किडनी ट्रांसप्लांट का धंधा, पर्दाफाश

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox