देश

Congress on Cyclone Michaung : चक्रवात से प्रभावित राज्यों को हरसंभव सहायता दे केंद्र सरकार : कांग्रेस

India News (इंडिया न्यूज), Congress on Cyclone Michaung, नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को केंद्र सरकार से आग्रह किया कि वह चक्रवात ‘मिगजॉम’ के कारण प्रभावित होने वाले राज्यों की हरसंभव सहायता करे। खरगे और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे चक्रवात प्रभावित राज्यों में लोगों को मदद मुहैया कराएं। खरगे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘ तमिलनाडु में चक्रवात का प्रभाव देखना दुखद है, जहां बहुमूल्य जानें चली गईं।

चक्रवात के आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पुडुचेरी में दस्तक देने की आशंका

चक्रवात के आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पुडुचेरी में दस्तक देने की आशंका है और इसके प्रभाव से झारखंड में भारी बारिश हो सकती है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘ सभी राज्य सरकारों को जरूरत की इस घड़ी में केंद्र सरकार से हरसंभव सहायता मिलनी चाहिए। किसी भी संकट को टालने के लिए हमें एक साथ रहना होगा। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अनुरोध करता हूं कि वे प्रभावित व्यक्ति को हरसंभव सहायता प्रदान करें। लोगों की सुरक्षा सर्वोपरि है।

तबाही और मौतों की खबर से व्यथित : राहुल गांधी

’ राहुल गांधी ने ‘ एक्स ’ पर पोस्ट कर कहा , ‘‘ तमिलनाडु में चक्रवात से हुई तबाही और मौतों की खबर से व्यथित हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है उनके प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। जैसे – जैसे चक्रवात आगे बढ़ रहा है , मैं तमिलनाडु , आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूं कि वे अपने अपने राज्यों की सरकारों के राहत और बचाव प्रयासों में हर संभव सहायता दें।

यह भी पढ़ें : Cyclone Michaung LIVE Updates : चेन्नई में अभी तक 8 लोगों की मौत, आज आंध्रप्रदेश से टकराएगा

यह भी पढ़ें : Murder Cases In India : देश में 2022 में हत्या के 28,522 मामले सामने आए : एनसीआरबी

यह भी पढ़ें : Indian Air Force Trainee Aircraft Crashed : तेलंगाना में विमान दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलट की मौत

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rohtak : जिला रोहतक के गांव सांघी के पास से…

8 hours ago

Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील

रायपुररानी में जन आशीर्वाद रैली में कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

8 hours ago

Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Elections : आगामी 5 अक्टूबर को होने वाले…

8 hours ago

CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया

शाहाबाद में जन आशीर्वाद रैली मे कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

9 hours ago

Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर

कांग्रेस के घर में हुए विवाद हो चुके हैं जग जाहिर,पूरी पार्टी को भोगना पड़ेगा…

9 hours ago

Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद

 जुर्माना नहीं भरने पर काटनी होगी तीन माह की कैद India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

9 hours ago