होम / Congress President Election Update : राजस्थान सीएम अशोक गहलोत नहीं लड़ेंगे चुनाव

Congress President Election Update : राजस्थान सीएम अशोक गहलोत नहीं लड़ेंगे चुनाव

• LAST UPDATED : September 29, 2022

इंडिया न्यूज, Delhi News (Congress President Election Update): राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Rajasthan Chief Minister Ashok Gehlot) और कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की बैठक के बाद गहलोत ने स्पष्ट कर दिया है कि वे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे। इस बारे में कांग्रेस अध्यक्ष के साथ बैठकर बातचीत की है। गहलोत ने कहा कि विधायक दल की बैठक के दिन जो घटना हुई उसने सबको हिलाकर रख दिया है। ऐसा लगा जैसे कि मैं मुख्यमंत्री बना रहना चाहता हूं, इसलिए मैंने उनसे माफी मांगी है।

गहलोत ने गुरुवार को सोनिया से मुलाकात के बाद मीडिया से कहा कि हमारे यहां हमेशा से परंपरा रही है कि हम आलाकमान के लिए एक लाइन का प्रस्ताव पास करते हैं। मुख्यमंत्री होने के बावजूद मैं यह एक लाइन का प्रस्ताव पास नहीं करवा पाया, जिसका दुख रहेगा।

सीएम बने रहने का फैसला भी कांग्रेस आलाकमान पर छोड़ा

राजस्थान में चार दिन से चल रहे विवाद के बाद अशोक गहलोत को लेकर हाईकमान के नेताओं में बना पर्सेप्शन काफी कुछ बदला है। अशोक गहलोत ने सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद अध्यक्ष का चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। सीएम बने रहने का फैसला भी कांग्रेस आलाकमान सोनिया गांधी पर छोड़ दिया है।

ये भी पढ़ें : Supreme Court Big Decision on MTP : अविवाहित महिलाओं को भी गर्भपात का अधिकार

ये भी पढ़ें : Udhampur Bomb Blast : ऊधरमपुर में 2 बसों में बलास्ट से हड़कंप

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox