Categories: देश

Congress President Kharge ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

मोदी सरकार की लाल आंख पर चीनी चश्मा लग गया : खड़गे

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली Congress President Kharge: गत दिनों अरुणाचल प्रदेश में तवांग क्षेत्र में भारतीय और चीनी सैनिकों की झड़प के बाद विपक्ष केंद्र सरकार की नीति पर लगातार सवाल उठा रहा है। पिछले दो दिन से संसद में विपक्षी सदस्यों ने इसपर सरकार को जवाब देने के लिए कहा है।

अब कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने ट्वीट करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। खड़गे ने ट्वीट में आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि मोदी सरकार की लाल आंख पर चीनी चश्मा लग गया। क्या भारतीय संसद में चीन के विरुद्ध बोलने की अनुमति नहीं है। इसके साथ ही आज संसद में कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने इस मुद्दे पर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है।

चीन को सबक लेने की जरूरत : गोखले

भारत और चीनी सैनिकों की तवांग में हुई झड़प पर पूर्व विदेश सचिव विजय गोखले ने कहा कि यह चीन की भूल है जो वह ये सोच लेता है कि भारत उसकी किसी भी हरकत का जवाब नहीं देगा। उन्होंने कहा कि चीन को ऐसी झड़प से सबक लेना चाहिए उसे पता होना चाहिए कि भारतीय सैनिक किसी भी मोर्चे पर चीनी सेना को मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम हैं।

9 दिसंबर को हुई थी झड़प

ज्ञात रहे कि एलएसी के पास चीन लगातार भारतीय सेना को उकसाता रहता है। चीनी सेना सीमा पर विवादित क्षेत्रों पर लगातार घुसपैठ करती रहती है। ऐसी ही एक घुसपैठ की कोशिश चीनी सेना द्वारा 9 दिसंबर सुबह के समय की गई। रिपोर्ट के अनुसार काफी संख्या में चीनी सैनिकों ने भारतीय चौकियों की तरफ घुसपैठ का प्रयास किया। इस दौरान भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए उन्हें पीछे खदेड़ दिया।

इस झड़प के दौरान कई चीनी सैनिक घायल हुए। इस दौरान कुछ भारतीय सैनिकों को भी चोट आई। संसद में इस बारे में जानकारी देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने झड़प की घटना को स्वीकारते हुए कहा था कि भारतीय सैनिकों ने अदम्य साहस के साथ चीनी सैनिकों को वापस जाने पर विवश किया। उन्होंने बताया था कि कुछ भारतीय सैनिक भी मामूली रूप से घायल हुए हैं।

 

यह भी पढ़ें : India Covid-19 Update : कोरोना अपने अंतिम दौर में, एक्टिव केस अब इतने रह गए

Connect With Us : Twitter, Facebook

Harpreet Singh

Share
Published by
Harpreet Singh

Recent Posts

Anil Vij’s Statement : “नतीजे आने दो, हुड्डा साहब को अपनी हैसियत पता लग जाएगी” 

सबसे पहले उन्हें अपनी बेल कैंसिल करवाकर खुद को जेल में डाल लेना चाहिए कुमारी…

15 mins ago

Haryana: कांग्रेस विधायक का बेटा फिर जेल लौटा, सामने आया न्यायिक हिरासत में घूमने का मामला

India News Haryana, Haryana: हरियाणा में कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छोकर का बेटा सिकंदर सिंह…

55 mins ago

Hisar Well Collapse : 50 फीट नीचे मिट्‌टी में दबे मजदूर को निकालने में जुटी एनडीआरएफ की टीम

कई घंटों के बाद भी नहीं मिल सका सुराग India News Haryana (इंडिया न्यूज), Hisar…

58 mins ago

Kumari Selja: “ना मैं, ना कोई और…”, सीएम के चेहरे पर कुमारी सैलजा का बड़ा बयान

Kumari Selja: "ना मैं, ना कोई और...", सीएम के चेहरे पर कुमारी सैलजा का बड़ा…

1 hour ago