होम / Congress President Poll : कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग जारी

Congress President Poll : कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग जारी

• LAST UPDATED : October 17, 2022

इंडिया न्यूज, New Delhi (Congress President Poll): समस्याओं से जूझ रही कांग्रेस आज अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए मतदान कर रही है। अध्यक्ष पद के लिए शशि थरूर (Shashi Tharoor) और मल्लिकार्जुन खडगे (Mallikarjun Kharge) के बीच सीधा मुकाबला है। ज्ञात रहे कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए आज 24 साल बाद वोटिंग हो रही है।

नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस के देशभर से 9 हजार डेलिगेट वोटिंग में हिस्सा लेंगे। अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान के नतीजे 19 अक्टूबर को आएंगे। कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन अथॉरिटी (CEA) ने बताया कि चुनाव में 36 पोलिंग स्टेशन, 67 बूथ होंगे। सबसे ज्यादा 6 बूथ यूपी में बनाए गए हैं। हर 200 डेलिगेट्स के लिए एक बूथ बनाया गया है।

पिछले 24 साल से गांधी परिवार के पास थी अध्यक्ष की कुर्सी

अंतिम बार कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 1998 में मतदान हुआ था। उस समय सोनिया गांधी और जितेंद्र प्रसाद के बीच सीधा मुकाबला था। सोनिया गांधी को उस समय 7448 वोट हासिल हुए थे, जबकि जितेंद्र प्रसाद को कुल 94 वोट मिले थे। 1998 के बाद कभी भी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव नहीं हुए और अध्यक्ष की कुर्सी सोनिया और राहुल गांधी के पास ही रही।

सोनिया व प्रियंका गांधी ने किया मतदान

अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी व प्रियंका गांधी ने कांग्रेस मुख्यालय पर अपना वोट डाला।

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox