Categories: देश

Congress Releases list of 86 Seats चन्नी चमकौर साहिब और सिद्धू अमृतसर शहर से लड़ेंगे चुनाव

86 उम्मीदवारों को टिकट

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़।
Congress Releases list of 86 Seats पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 86 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। सूची में चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) और नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) के नाम भी शुमार हैं। चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब से किस्मत आजमाएंगे तो नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर शहर से ताल ठोकेंगे। इस सूची में पुराने दावेदारों पर तो भरोसा जताया ही है, साथ ही नए उम्मीदवारों को भी मौका दिया गया है। वहीं सोनू सूद की बहन मालविका सूद को कांग्रेस ने मोगा से चुनाव में उतारा है।

सुजानपुर से नरेश पुरी पर भरोसा (Congress Releases list)

 

कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए सुजानपुर से नरेश पुरी, पठानकोट से अमित विज, गुरदासपुर से बरिंदरजीत सिंह, श्रीहरगोविंदपुर से मनदीप सिंह, डेरा बाबा नानक से सुखजिंदर सिंह रंधावा, राजा सांसी से सुखविंदर सिंह सरकारिया और अमृतसर उत्तरी से सुनील को टिकट दिया है।

अमृतसर वेस्ट से ये आजमाएंगे किस्मत (Punjab Election 2022, Congress candidates)

अमृतसर वेस्ट से राजकुमार, अमृतसर सेंट्रल से ओमप्रकाश सोनी, अमृतसर ईस्ट से नवजोत सिंह सिद्धू, अमृतसर साउथ से इंदरबीर सिंह बोलारिया, तरन तारन से डॉक्टर धर्मवीर अग्निहोत्री, कपूरथला से राणा गुरजीत सिंह और सुल्तानपुर लोधी से नवतेज सिंह चीमा कांग्रेस के उम्मीवार होंगे।

शाहकोट से हरदेव ठोकेंगे ताल Congress candidates

इसके अलावा शाहकोट से हरदेव सिंह, करतारपुर से चौधरी सुरिंदर सिंह, जालंधर वेस्ट से सुशील कुमार रिंकू, जालंधर सेंट्रल से राजिंदर बेरी, जालंधर नॉर्थ से अवतार सिंह जूनियर, जालंधर कैंट से परगट सिंह, आदमपुर से सुखविंदर सिंह कोटली, होशियारपुर से सुंदर अरोड़ा, आनंदपुर साहिब से कंवरपाल सिंह, रूप नगर से बरिंदर सिंह ढिल्लो, चमकौर साहिब से चरणजीत सिंह चन्नी और एसएएस नगर से बलबीर सिंह सिद्धू कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे।

Read More: BJP Candidate List UP Election 2022 गोरखपुर शहर से उम्मीदवार होंगे योगी आदित्यनाथ

धर्मकोट से सुखजीत बने प्रत्याशी 

कांग्रेस ने बस्सी पठाना से गुरप्रीत सिंह, फतेहगढ़ साहिब से कुलजीत सिंह, खन्ना से गुरकीरत सिंह कोटली, लुधियाना ईस्ट से संजीव तलवार, लुधियाना सेंट्रल से सुरिंदर कुमार, लुधियाना वेस्ट से भारत भूषण, लुधियाना नॉर्थ से राकेश पांडे, राजकोट से कामिल अमर सिंह, मोगा से मालविका सूद और धर्मकोट से सुखजीत सिंह को उम्मीदवार बनाया है।

तलवंडी से खुशबाज सिंह लड़ेंगे चुनाव

वहीं फिरोजपुर शहर से कुलबीर सिंह, फरीदकोट से कुशलदीप सिंह ढिल्लो, बठिंडा शहरी से मनप्रीत सिंह बादल, बठिंडा ग्रामीण से हरविंदर सिंह गिल, तलवंडी से खुशबाज सिंह, संगरूर से विजय इंदर और पटियाला ग्रामीण मोहित कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे।

Connect With Us: Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

5 hours ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

5 hours ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

6 hours ago