होम / Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आगाज आज से, पांच माह में 3500 किलोमीटर का सफर करेंगे तय

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आगाज आज से, पांच माह में 3500 किलोमीटर का सफर करेंगे तय

• LAST UPDATED : September 7, 2022

इंडिया न्यूज, Delhi News (Bharat Jodo Yatra): कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज से शुरू हो रही है। इस यात्रा अभियान की शुरूआत के कांग्रेस नेता राहुल गांधी तमिलनाडु के श्रीपेरूम्बुदूर पहुंचे है। इस यात्रा के दौरान प्रतिदिन 25 किलोमिटर की यात्रा होगी और पांच महिने में 3500 सौ किलोमीटर का सफर तय करके कन्याकुमारी से कश्मीर पहुंचा जाएगा। बता दें कि इस यात्रा के शुभारंभ से पहले राहुल गांधी कन्याकुमारी में विवेकानंद रॉक मेमोरियल, तिरुवल्लुवर स्टैच्यू और कामराज मेमोरियल भी जाएंगे।

यात्रा का मकसद प्रेम और भाईचारा फैलाना

यात्रा का मकसद प्रेम और भाईचारा फैलाना है, इस वजह ही कांग्रेस ने इस यात्रा का नाम भारत जोड़ो यात्रा रखा है। वहीं इस यात्रा को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच वाकयुद्ध शुरू हो गया है। दोनों पार्टियों के नेता एक दूसरे की पार्टी के ऊपर जुबानी तरकश छोड़ रहे हैं। इसी क्रम में तमिलनाडु भाजपा प्रमुख अन्नामलाई ने तंज कसते हुए कहा हौ कि राहुल गांधी भारत जोड़ो नहीं भारत छोडो यात्रा के लिए प्रसिद्ध हैं।

RSS पर निशाना

कांग्रेस ने भी पलटवार किया और स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान आरएसएस की भूमिका की याद दिला दी। कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने कहा कि भाजपा सही कह रही है ह्यभारत छोड़ो आंदोलन महात्मा गांधी के नेतृत्व में था जिसमें संघियों ने कभी भाग नहीं लिया। फिलहाल हमारे राहुल गांधी बुधवार से भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत करने जा रहे हैं। कांग्रेस की इस यात्रा को लेकर पार्टीजनों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता पूरी जोश के साथ काम कर रहे हैं।

यात्रा से पहले पूर्व PM राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि 

Bharat Jodo Yatra

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा शुरू की गई भारत जोड़ो यात्रा को 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी के तौर पर भी देखा जा सकता है। राहुल गांधी कन्याकुमारी से इस यात्रा को हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ करेंगे। यात्रा अभियान से पहले राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढ़ें : SYL Canal Dispute : पंजाब मामले में सहयोग नहीं कर रहा : केंद्र

यह भी पढ़ें : Kejriwal and Bhagwant Mann Hisar Visit Tomorrow : सोनाली फोगाट के परिजनों से करेंगे मुलाकात

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox