होम / Converts To Hinduism इन दो शख्स ने इस्लाम से नाता तोड़, अपनाया हिन्दू धर्म

Converts To Hinduism इन दो शख्स ने इस्लाम से नाता तोड़, अपनाया हिन्दू धर्म

• LAST UPDATED : December 12, 2021

Converts To Hinduism

 इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली

Converts To Hinduism फिल्म निर्माता अली अकबर और शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सैयद वसीम रिजवी ने इस्लाम धर्म से नाता तोड़ लिया है। अब ये हिंदू धर्म अपना रहे हैं। एक बात और बता दें कि ये दो बड़े नाम हैं, जिन्होंने पिछले 5 दिनों में इस्लाम से नाता तोड़ा। रिजवी ने चार दिन पहले हिंदू धर्म अपनाया और अपना नाम जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी रखा। अकबर ने घोषणा की है कि उनकी पत्नी लुसीअम्मा इस्लाम छोड़ हिंदू धर्म अपनाएंगे। रिजवी के कदम को राजनीतिक मंशा का परिणाम माना जा रहा है। जबकि बताया जा रहा है कि अकबर का फैसला भावनात्मक है। वह देश के पहले चीफ आफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत के खिलाफ टिप्पणियों और प्रतिक्रियाओं से खफा हुए और उनका इस्लाम से मोहभंग हो गया।

Also Read : India News Haryana Faridabad Adhiveshan Session Latest Update नगर निगम देखे व्यवस्था

अली अकबर ने की घोषणा बनेंगे हिंदू Converts To Hinduism

सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने जनरल रावत की मौत से जुड़ी खबरों पर हंसने वाले इमोजी से प्रतिक्रिया दी। मलयालम फिल्में बनाने वाली अली अकबर ने कहा कि मुस्लिमों की तरफ से ऐसी हरकत का विरोध इस्लाम के सीनियर नेताओं और धर्मगुरुओं ने भी नहीं किया है। देश के बहादुर बेटे का ऐसा अपमान स्वीकार्य नहीं है। अकबर ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर कहा कि उनका धर्म से विश्वास उठ गया है। पढ़ें, अकबर की पूरी बात

वसीम रिजवी बन गए जितेंद्र त्यागी Converts To Hinduism

अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले वसीम रिजवी ने 7 दिसंबर को गाजियाबाद स्थित डासना देवी मंदिर में धर्म परिवर्तन किया। धर्म परिवर्तन करने के बाद वसीम रिजवी ने कहा कि आज से वह सिर्फ हिंदुत्व के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि मुसलमानों का वोट किसी भी सियासी पार्टी को नहीं जाता है। मुसलमान केवल हिंदुत्व के खिलाफ और हिंदुओं को हराने के लिए वोट करता है। शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन ने सनातन धर्म को सबसे बेहतर बताते हुए कहा कि ‘इस्लाम कोई धर्म नहीं है बल्कि एक आतंकी संगठन है। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व ही सब धर्मों में सबसे बेहतर है।

 

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला
Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील
Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 
CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया
Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर
Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद
Varinder (Bulle) Shah : पानीपत शहरी कांग्रेस प्रत्याशी वरिंदर शाह को मिला व्यापारी वर्ग का समर्थन, भाजपा की बढ़ी  चिंता
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox