होम / Corona and Omicron Cases Update ओमिक्रॉन के 1270 केस आए सामने

Corona and Omicron Cases Update ओमिक्रॉन के 1270 केस आए सामने

• LAST UPDATED : December 31, 2021

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।

Corona and Omicron Cases Updation विश्वभर में कोरोना का कहर बरप रहा है वहीं भारत की बात करें तो आज सुबह तक पिछले 24 घंटों में 16,764 नए केस सामने आए। इसी के साथ ओमिक्रॉन के मामले भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब देश में इनकी सुख्या 1270 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने वायरस के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि महाराष्ट्र और दिल्ली में ओमिक्रॉन के सबसे अधिक केस हैं। महाराष्ट्र में जहां 450 और दिल्ली में ओमिक्रॉन के मामलों की संख्या 320 हो गई है। यानी दोनों राज्यों में ही 770 केस हैं। प्रतिशतता के हिसाब से कुल केसों के 68 फीसदी महाराष्ट्र और दिल्ली में देखने में आए हैं।

महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन से पहली मौत (Corona and Omicron Cases Updation)

महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन से 52 साल के व्यक्ति की मौत हो गई है। देश में इस नए वैरिएंट से यह पहली मौत है। राज्य के हेल्थ डिपार्टमेंट के अनुसार 28 दिसंबर को इस व्यक्ति को हार्ट अटैक आया था। इसके बाद उसे पुणे के यशवंतराव चव्हाण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि कल मिली रिपोर्ट के अनुसार वह व्यक्ति ओमिक्रोन से संक्रमित था। कल महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के 198 केस दर्ज किए गए थे। इनमें अकेले मुंबई से 190 केस हैं।

24 घंटों में 66,65,290 वैक्सीनेशन (Corona and Omicron Cases Updation)

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज सुबह बताया कि बीते 24 घंटों में 66,65,290 वैक्सीन खुराक दी गई। इसके साथ ही देश में कोविड-19 टीकाकरण की कवरेज का आंकड़ा 144.54 करोड़ से अधिक हो गया है। देश में कोविड रिकवरी रेट 98.36 फीसदी है।

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला
Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील
Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 
CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया
Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर
Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद
Varinder (Bulle) Shah : पानीपत शहरी कांग्रेस प्रत्याशी वरिंदर शाह को मिला व्यापारी वर्ग का समर्थन, भाजपा की बढ़ी  चिंता
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox